फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The government said sports consultant Anurag Bhadoria

प्रदेश सरकार के खेल सलाहकार अनुराग भदौरिया बोले

Fri, 22 Apr 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 22 Apr 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
The government said sports consultant Anurag Bhadoria
अनुराग भदौर‌िया
प्रदेश सरकार में खेल सलाहकार डॉ. अनुराग भदौरिया कहते हैं कि विकसित देश में स्पोर्ट्स हमेशा नंबर एक पर रहा है इसलिए खेल को आगे बढ़ाने में मुख्यमंत्री खुद गंभीर हैं। जितना इस सरकार ने खेल को लेकर काम किया है उतना किसी ने नहीं।  जिलों में ग्राउंड बनाने का काम जल्द ही शुरू होगा। लोगों को खेलने की जगह मिलेगी। ग्राउंड भले ही छोटा हो, लेकिन कुछ न कुछ तो खेलेंगे ही।  
विज्ञापन

गुरुवार को डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बीएल एग्रो बैडमिंटन टूर्नामेंट के शुभारंभ में पहुंचे डॉ. भदौरिया ने  कहा कि  सरकार ने ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की राशि बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये कर दी है। द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता को पेंशन दी जाएगी। लखनऊ को स्पोर्ट्स सिटी बनाया। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बना रहे हैं। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले कोच बहुत कम थे, लेकिन अब  हमने तीन गुना अधिक कोच की भर्ती की है। बच्चों को आगे बढ़ाना है उनको स्टेडियम तक लाना होगा। कई योजनाएं चल रही हैं। आईजीसीएल भी एक है।  स्कूली खेलों पर सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्कूलाें में अवार्ड विनर कोच लाने का विचार चल रहा है। अभी कई कोच ऐसे हैं जो खुद नहीं खेलते वे बच्चाें को क्या खिलाएंगे। जिस तरह से प्रदेश भर में खेल को लेकर एक्टिविटी हो रही है उससे एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री खुद बल्ला लेकर मैदान में उतरे हैं इससे उनकी गंभीरता समझी जा सकती है। महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए हॉकी व क्रिकेट लखनऊ में बड़ा आयोजन हो चुका है। आईजीसीएल अब महिलाआें का भी होगा। उनको अलग से प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed