फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   " The government created favorable industrial environment '

‘प्रदेश सरकार अनुकूल औद्योगिक वातावरण बनाए’

Sun, 17 Jan 2016 01:44 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 17 Jan 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
" The government created favorable industrial environment '
बरेली। जाने माने उद्यमियों और विशेषज्ञों ने सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कामर्स व इंडस्ट्री सेमीनार में औद्योगिक विकास का खाका खींचा। वक्ताओं ने सरकार और बैंकों से अपेक्षित सहयोग मांगा। कार्यक्रम मुख्य अतिथि केंद्रीय वस्त्र मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अनुकूल औद्योगिक वातावरण तैयार करे।
विज्ञापन

शनिवार शाम चैंबर द्वारा एक सेमीनार में मुख्य अतिथि केंद्रीय वस्त्र मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि यूपी में औद्योगिक अनुकूल वातावरण जरूरी है। लेकिन प्रदेश सरकार रूचि नहीं ले रही है। बिजली कमी पूरे देश में नहीं है, क्याेंकि कई सूबे उत्पादन कर रहे हैं तो कुछ खरीद रहे हैं। यूपी में लाइन लास इतने हैं कि घाटा बढ़ता जा रहा है। इसे रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने कोई कारगर योजना लागू नहीं की है। यूपी में हस्तशिल्प संभावनाएं अपार हैं, गुणवत्ता नहीं होने से निर्यात प्रभावित है। पिछले एक साल से बरेली में टेक्सटाइल पार्क लगाने की योजना आयी, कई राज्योें में पार्क काम करने लगे। बरेली में अभी जमीन मामले नहीं निपट पाएं हैं। गंगवार ने कहा कि सरकार अगर सकारात्मक सोच से काम करे तो अपार रोजगार उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

मेयर डॉ. आईएस तोमर ने उद्योग व्यापार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इससे शहर स्मार्ट होगा। मेयर ने कहा कि बरेली जिले में अपार संभावनाएं हैं। प्रभारी डीएम शिवसहाय ने बीएल एग्रो उद्योग पूरे देश में जाना जाता है। पीएनपी सर्किल प्रमुख देवदत्त चांद ने कहा कि उद्यमी सरकारी मशीनरी से अपेक्षा जरूर करें, बैंक हमेशा मदद करेगा। उद्योग व्यापार मंडल प्रांतीय महासचिव राजेंद्र गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया। संचालन सचिव बिमल रेवाड़ी ने किया। चैंबर अध्यक्ष घनश्याम खंडेलवाल ने आभार जताया। सीएमओ डॉ. विजय यादव, दिनेश गोयल, अजय शुक्ला, मनीश शर्मा, राजीव बूबना, आरके गोयल, सुरेश सुंदरानी, दिनेश खंडेलवाल, केवी अग्रवाल, संजीव चांदना, विशाल मेहरोत्रा, भारत भूषण शील, नरेेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed