{"_id":"6635590209640d1f2a02d09c","slug":"the-girl-who-came-to-stop-the-marriage-was-kidnapped-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-101153-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शादी रुकवाने को पहुंची युवती को उठवाया, दिल्ली में रखा कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शादी रुकवाने को पहुंची युवती को उठवाया, दिल्ली में रखा कैद
विज्ञापन
युवती ने आरोपी पर निकाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप
हाफिजगंज। पहले युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाया। फिर चुपचाप निकाह की तैयारी कर ली। जानकारी होने पर निकाह रुकवाने को पहुंची युवती को आरोपी ने उठवा दिया। दिल्ली में चार दिनों तक रहने के बाद आरोपियों के चंगुल से छूटकर आई युवती ने थाने में पुलिस को तहरीर दी है।
थाना हाफिजगंज के एक गांव निवासी युवती ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि दस साल पूर्व उनने पति जब काम करने बाहर गए थे तो उनके पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म कर धमकी दी। युवती ने विरोध किया तो उसने निकाह करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपी शादी का झांसा देकर आए दिन संबंध बनाता रहा लेकिन चुपचाप किसी और से निकाह तय कर लिया। जानकारी होने पर वह लड़के के गांव पहुंची तो रास्ते में ही आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियाें की मदद से उठवा लिया और दिल्ली ले जाकर चार दिनों तक कमरे में बंद रखा और हत्या की धमकी दी। आरोपियों के चंगुल से भाग निकली पीड़िता ने थाना हाफिजगंज पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद