{"_id":"67d72525ad3b5fa1080fa83a","slug":"the-girl-was-strangled-to-death-after-rape-faridpur-news-c-4-1-bly1032-600100-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर गई थी बालिका की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर गई थी बालिका की हत्या
Mon, 17 Mar 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर (बरेली)। कस्बा निवासी 11 वर्षीय बालिका की हत्या दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर की गई थी। प्राथमिक जांच में दुष्कर्म के संकेत मिलने पर स्लाइड भी बनाई गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने अब जांच की दिशा बदल दी है। अब तक परिजन बीमारी की वजह से मौत होने की बात कह रहे थे। अब हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
मौत के समय बालिका घर पर अकेली थी। माता-पिता का कहना है कि वह लोग होली मिलने के लिए बाहर गए थे। मोहल्ले की एक महिला ने मोबाइल फोन पर कॉल करके बेटी की मौत की बात कही। लौटकर आने पर बेटी का शव मिला। उसके पेट में दर्द रहता था। ऐसे में उन्होंने इसी वजह से मौत होने की बात कही।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। रविवार को इसकी रिपोर्ट आई।
पुलिस गई तो घर से भागा किशोर
बच्ची के संपर्क में रहने वाले मोहल्ले के ही एक किशोर के यहां रविवार को पुलिस पहुंची। इस दौरान वह घर से भाग गया। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है। किशोर के पकड़े जाने के बाद कुछ अहम क्लू हाथ लगने की उम्मीद पुलिस जता रही है।
विज्ञापन
करीबी भी शक के दायरे में
किशोरी का परिवार मूलरूप से शाहजहांपुर के एक गांव का रहने वाला है। पोस्टमॉर्टम होने के बाद रविवार को परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर गांव चले गए। पुलिस को करीबियों पर भी शक है। ऐसे में उन्हें भी जांच के दायरे में लिया गया है।
वर्जन :
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म के संकेत मिलने के बाद इसकी पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। जांच में पता लगा कि एक सजातीय लड़का बालिका के संपर्क में था। पुलिस गई तो वह घर पर नहीं मिला। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का सही खुलासा किया जाएगा। - अनुराग आर्य, एसएसपी