{"_id":"5fe77fc58ebc3e3b8b58154a","slug":"the-girl-reached-the-other-community-to-marry-and-sought-security-bareilly-news-bly431520041","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे समुदाय के युवक से शादी कर सुरक्षा मांगने पहुंची युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे समुदाय के युवक से शादी कर सुरक्षा मांगने पहुंची युवती
विज्ञापन
marrige
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी दफ्तर में कहा- कट्टरपंथी हैं घरवाले, पति की करा सकते हैं हत्या
विज्ञापन
बरेली। दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह करने वाली रिठौरा की युवती को अपने मायके वालों से खतरा महसूस हो रहा है। शनिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची युवती ने प्रार्थना पत्र देकर अंदेशा जताया कि उसके मायके वाले पति की हत्या करा सकते हैं।
रिठौरा में रहने वाली युवती ने कुछ दिनों पहले दूसरे समुदाय के युवक के साथ शादी कर ली थी। युवती के भाई ने इस मामले में पहले बहन के पति समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी लेकिन बाद में पुलिस को लिखकर दे दिया कि वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहता है। बहन ने उसकी बदनामी करा दी है लिहाजा यह जरूर चाहता है कि वह दोबारा कस्बे में आकर न रहे। शनिवार को युवती अपने पति और उसके धर्मपिता के साथ एसएसपी दफ्तर सुरक्षा मांगने पहुंची। उसने बताया कि उसके पिता, भाई और एक सभासद बेहद संकुचित विचारों के हैं और कट्टरपंथी विचारधारा में यकीन रखते हैं। उसे, पति और पति के धर्मपिता के लिए जान का खतरा बना हुआ है। उन लोगों को सुरक्षा की जरूरत है।