फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The girl committed suicide by hanging herself

Bareilly News: युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 01 Apr 2025 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The girl committed suicide by hanging herself
शेरगढ़। मृतका नीतू का फाइलफोटो
गांव से एक किमी. दूर मिला शव, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

शेरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव ब्योधा के नजदीक सिद्ध बाबा की मढ़ी के पास देवरनियां के गांव वसुधरन जागीर निवासी एक 17 वर्षीय युवती ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
देवरनियां थाने के गांव वसुधरन जागीर निवासी पोथीराम की पुत्री नीतू ने संदिग्ध हालात में गांव से करीब एक किलोमीटर दूर ब्योधा गांव स्थित ढोडा नदी के नजदीक सिद्ध बाबा की मढ़ी के पास जाकर पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटनास्थल थाना शेरगढ़ के अंतर्गत आता है। ग्रामीणों की सूचना पर शेरगढ़ व देवरनियां पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन किसी प्रकार की कोई रंजिश नहीं बता रहे हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि सोमवार दोपहर तीन बजे वे खेत पर गए थे। तभी घटना की सूचना मिली।
विज्ञापन

कक्षा 11वीं में पढ़ती थी
नीतू बरेली के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। वह दो बहनें हैं। बड़ी बहन हैदराबाद के किसी अस्पताल में नर्स है। मृतका की मां राजेश्वरी नेत्रहीन है। नीतू बरेली में किराये पर कमरा लेकर पढ़ाई करती थी। छुट्टी होने पर कुछ दिन पहले ही गांव आई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed