{"_id":"5894b8df4f1c1b953fe81158","slug":"the-extracted-cancer-awareness-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर से जागरूक करने को निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर से जागरूक करने को निकाली रैली
बरेली।
Updated Sat, 04 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
The extracted cancer awareness rally
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व कैंसर दिवस पर गंगाशील कैंसर इंस्टीट्यूट की ओर से कैंसर जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। पहले दिन जागरूकता रैली निकली और स्लोगन प्रतियोगिता हुई। रैली गंगाशील से चलकर सेलेक्शन प्वाइंट से होकर शील चौराहा होते हुए बांके बिहारी मंदिर, एकता नगर होते हुए गंगाशील लौटकर आई। रैली का शुभारंभ एमडी डॉ. निशांत गुप्ता और कार्यकारी निदेशक डॉ. शालिनी माहेश्वरी ने किया।
स्लोगन प्रतियोगिता में गंगाशील अस्पताल, आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, ज्योति नर्सिंग कॉलेज, सिद्धि विनायक नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्लोगन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक डॉ. सुबोध शर्मा ने गंगाशील आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की छात्रा स्मृति मिश्रा को प्रथम, सिद्धि विनायक के छात्र सचिन को दूसरा और गंगाशील की छात्रा रमनदीप कौर को तीसरा स्थान दिया। सभी प्रतिभागियाें को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में कैंसर के प्रति जागरूक भी किया गया। यहां 6 से 9 फरवरी तक नि:शुल्क कैंसर शिविर लगाया जाएगा। 10 फरवरी को इंटर नर्सिंग स्कूल पोस्टर प्रतियोगिता होगी। इस दौरान डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. हर्षा वर्धन, डॉ. रितेश, ताहिर, वंदना, ज्ञानेंद्र, प्रवीण, नितिन, रजनीकांत, लक्ष्मण, संजय, संकेत, मनीष आदि का सहयोग रहा।