फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The expansion of the airport will give wings to the development of the city

Bareilly News: एयरपोर्ट के विस्तार से शहर के विकास को लगेंगे पंख

Sat, 07 Dec 2024 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 07 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
The expansion of the airport will give wings to the development of the city
बरेली। बरेली एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों की संख्या बढ़ाने और वर्ष 2030 तक अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने की योजना है। इसके लिए शासन ने एयरपोर्ट के विस्तार का खाका खींचा है। विस्तार से शहर के विकास की रफ्तार भी बढ़ेगी। कारोबारियों के लिए उद्यम और युवाओं के लिए रोजगार की राह आसान होगी।
विज्ञापन

चार माह पूर्व शासन ने एयरपोर्ट के विस्तार के लिए किसानों से ली जाने वाली भूमि को चिह्नित कर उसका मुआवजा तैयार कर प्रस्ताव मांगा था। एसडीएम सदर की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम ने सर्वे किया। विस्तार के लिए 28.5 एकड़ भूमि एयरपोर्ट के आसपास बसे किसानों से और पांच एकड़ एयरफोर्स से लेने संबंधी रिपोर्ट मंडलायुक्त को सौंपी थी। सर्किल रेट के तहत किसानों को करीब 80 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाना प्रस्तावित है। परिसंपत्तियों का मुआवजा पीडब्ल्यूडी के रेट पर होगा। बताते हैं कि रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि एयरपोर्ट 48.5 एकड़ भूमि में स्थित है। तीन हजार वर्गमीटर के भवन को 15 हजार वर्गमीटर तक विस्तार दिया प्रस्तावित है। एयरपोर्ट में ए-321 प्रकार के तीन विमानों के लिए एप्रेन है। इनकी संख्या 20 की जाएगी। एयरफोर्स तक टैक्सी-वे बनेगा। विस्तार का खाका भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ान बढ़ाने के लिए भेजा है पत्र
एयरपोर्ट से अभी दो महानगरों के लिए घरेलू उड़ानें हो रही हैं। इसमें मुंबई और बंगलूरू शामिल हैं। दिल्ली की उड़ान बंद हो चुकी है। जयपुर की अनिश्चितकाल के लिए स्थगित है। एयरपोर्ट के डायरेक्टर अवधेश अग्रवाल के मुताबिक दिल्ली और कुशीनगर के लिए अगले वर्ष उड़ान संभव है। कोलकाता, झारखंड, लखनऊ, अहमदाबाद आदि शहरों के लिए भी उड़ान शुरू करने के लिए एयलाइंस को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed