फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The employee who stole the child from the hospital stole 40 thousand rupees

Bareilly News: अस्पताल से बच्चा चुराकर कर्मचारी ने 40 हजार में बेचा

Tue, 02 Jul 2024 06:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
The employee who stole the child from the hospital stole 40 thousand rupees
बरेली। डोहरा रोड स्थित अपोलो अस्पताल से पीलीभीत के दंपती का एक महीने का बच्चा कर्मचारी ने चोरी कर लिया। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के 12 घंटे बाद पुलिस ने बच्चा तलाश कर लिया। पता लगा कि अस्पताल के कर्मचारी ने ही बच्चा चोरी कर 40 हजार रुपये में रिश्तेदार को बेच दिया था। दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। पुलिस अस्पताल की भी रिपोर्ट तैयार करके डीएम को भेजेगी। भारतीय न्याय संहिता की धारा 97 के तहत लिखी गई यह रिपोर्ट जिले में पहली और प्रदेश में तीसरी बताई जा रही है।
विज्ञापन




पीलीभीत शहर में सुनगढ़ी गौंटिया निवासी सुशील कुमार गरीबों को कम रुपये में भोजन कराने वाली संस्था के लिए खाना बनाते हैं। सुशील ने बताया कि पत्नी कोमल ने एक महीने पहले पीलीभीत के प्राइवेट अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। बेटे की तबीयत में सुधार नहीं होने पर वह उसे बरेली के अपोलो अस्पताल में ले आए। चार दिन उसे बेबी वाॅर्मर में रखा गया था। परिवार के लोग भी अस्पताल में वक्त काट रहे थे। रविवार रात दो बजे के बाद किसी समय बच्चा चोरी कर लिया गया। सुबह छह बजे परिवार को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा किया।
विज्ञापन


बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय पहुंचे तो देखा कि पूरे अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। पड़ोस की दुकान के एक कैमरे की फुटेज में सफेद शर्ट पहनकर अस्पताल में आ-जा रहे शख्स की धुंधली तस्वीर मिली। पुलिस ने शक के आधार पर अस्पताल संचालक व स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पता लगा कि नवाबगंज निवासी अस्पताल कर्मचारी फैजान ने बच्चे को चुराकर नवाबगंज की ही नई बस्ती निवासी रिश्तेदार सबलू को 40 हजार रुपये में बेच दिया था। रात दस बजे पुलिस ने बच्चा तलाश कर सबलू और फैजान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अस्पताल संचालक आरिफ हुसैन ने बताया कि उन्हें फैजान की हरकत की जानकारी नहीं है। वह बेकसूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बच्चे को अस्पताल का कर्मचारी फैजान ही चुरा ले गया था। उसने बच्चे को रिश्तेदार सबलू को बेचकर पांच हजार रुपये एडवांस ले लिए थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को तलाश लिया गया है। - राहुल भाटी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed