Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The electronic market is shining with dazzling offers

Bareilly News: ऑफर्स की चकाचौंध से चमक रहा इलेक्ट्रॉनिक बाजार

Thu, 16 Oct 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
The electronic market is shining with dazzling offers
बड़े एलसीडी की मांग, प्रतिदिन एक यूनिट से भी कम बिजली खपत करने वाले फ्रिज की भी डिमांड
विज्ञापन

बरेली। दिवाली नजदीक आते ही इलेक्ट्रॉनिक बाजार गुलजार हो गया है। ऑफर्स की चकाचौंध से बाजार भी चमक रहा है। स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन से लेकर माइक्रोवेब व होम अप्लायंसेज की लोग जमकर बुकिंग करा रहे हैं। ज्यादातर लोग धनतेरस पर डिलीवरी लेंगे।
कुछ लोग हाथ के हाथ ही सामान घर ले जा रहे हैं। जीएसटी की दर 28 प्रतिशत से 18 प्रतिशत होने के बाद दाम में आई कमी का भी ग्राहक जमकर फायदा उठा रहे हैं। दुकानदार बताते है कि अभी तक स्मार्ट व एंड्रायड एलईडी लोगों की पहली पसंद थे। लेकिन इस बार इसकी तकनीक और ज्यादा हाईटेक हो गई है। अब एंड्रायड टीवी की जगह गूगल टीवी आ गए हैं।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने इस बार स्मार्ट फ्रिज बाजार में उतारे हैं। ये फ्रिज प्रतिदिन एक यूनिट बिजली से भी कम का उपयोग करते हैं। कंपनियों का दावा है कि साल भर में 281 यूनिट बिजली ही खर्च होगी। एयर फ्रायर भी लोगों की पसंद बना हुआ है। इसकी विशेषता यह है कि यह पूरी, भठूरा, परांठे सहित अन्य पदार्थ बिना तले बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को भा रहे डिशवॉशर
महिलाओं को डिशवॉशर बहुत पसंद आ रहा है। इसे लेने के बाद बर्तन धोने का झंझट पूरी तरह खत्म हो जाएगा। स्मार्ट वॉशिंग मशीन भी बहुत पसंद आ रही है। एक बार मशीन ऑन करके इसमें वाशिंग पाउडर और कपड़े डालने के बाद कमरे में बैठकर भी इसे चलाया जा सकता है। संवाद
------------

कंपनियां दे रहीं आकर्षक ऑफर कारोबारियों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर जीएसटी को 28 प्रतिशत से 18 प्रतिशत कर दिया है। इस हिसाब से 10 हजार के आइटम पर ग्राहक को 1800 रुपये ही जीएसटी के रूप में अदा करने पड़ रहे हैं। कंपनियां कई आकर्षक ऑफर भी दे रही हैं। किश्तों में सामान लेने वालों को एक किश्त माफ करने के साथ ही अन्य ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
------
मोबाइल का बाजार भी गुलजार
मोबाइल फोन का बाजार भी गुलजार है। बटलर प्लाजा में ग्राहक मोबाइल फोन की खरीदारी करने के लिए पहुंचे रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक इस बार 20 हजार रुपये से लेकर 60 हजार रुपये तक के मोबाइल फोन की मांग ज्यादा है।
--------
दिवाली को लेकर बाजार में उत्साह है। ग्राहक नई चीजों पर ज्यादा आकर्षित हैं। इस बार धनतेरस पर काम अच्छा रहेगा। - हरीश अरोरा, संचालक, विजन इंटरप्राइजेज

खरीदारी व पूछताछ के लिए हर रोज बड़ी संख्या में ग्राहक आ रहे हैं। ग्राहक आसान किस्तों पर ऋण लेकर अपना सामान खरीद रहे है। - मनोज अरोरा, संचालक, अरोरा रेडियो एंड अप्लायंसेज
दिवाली पर ग्राहक मोबाइल फोन की खरीदारी करते है। इसे देखते हुए स्टॉक पूरा है। ग्राहक इस बार 20 से 60 हजार के बीच की कीमत वाले फोन ज्यादा पसंद कर रहे हैं।- राजीव अग्रवाल, संचालक, ज्वाइंट कम्युनिकेशन

बाजार में तमाम तरह के होम अप्लायंसेज आए हुए है। ठंड की शुरुआत हो चुकी है इसलिए गीजर की मांग बाजार में बढ़ गई है। - दीपक भसीन, संचालक, संगम अप्लायंसेज
---
रंग-बिरंगी लाइटों से सजा बाजार

बरेली। त्योहारी सीजन में बाजार आने वाले ग्राहकों का स्वागत करने के लिए आकर्षक सजावट की गई है। शहर के प्रमुख बाजारों में रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं।

कुतुबखाना से लेकर साहूकारा तक बरेली सराफ एसोसिएशन की ओर से बाजार को सजाया गया है। बुधवार को दोपहर में कुतुबखाना चौराहे पर ग्राहकों की भीड़ रही। ग्राहक दुकानों पर कपड़े, सजावट का सामान, बर्तन आदि खरीदते नजर आए। दुकानदार सचिन ने बताया कि ग्राहकों की भीड़ की वजह से जाम लग रहा है। जाम लगने से रोकने के इंतजाम किए जाएं। वहीं, नगर निगम की ओर से शहर के प्रमुख चौराहों जैसे पटेल चौक, चौकी चौराहा, राजेंद्र नगर, डीडीपुरम, आदिनाथ चौक आदि को सजाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed