{"_id":"68a4ee7e2febd3c3b1005586","slug":"the-drain-was-dug-and-left-no-barricading-was-done-bareilly-news-c-4-vns1074-707227-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नाला खोदकर छोड़ा, बैरिकेडिंग भी नहीं कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नाला खोदकर छोड़ा, बैरिकेडिंग भी नहीं कराई
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के ठेकेदार ने नाला खोदकर छोड़ दिया। न तो काम पूरा कराया और न ही मौके पर बैरिकेडिंग कराई। इस कारण हादसे का डर बना रहता है।
नगर निगम के वार्ड 59 में सीबीगंज-जोगीठेर मार्ग पर पस्तोर में नाले का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 15 दिन पहले घरों के आगे खोदाई कर दी गई। अब काम बंद है। नतीजा, खतरे के बीच लोगों का आवागमन हो रहा है। नाले के किनारे स्थित घरों और दुकानों तक पहुंचने के लिए ठेकेदार ने कोई रास्ता नहीं छोड़ा। सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई है। पस्तोर निवासी रामऔतार पाठक रक्षाबंधन के दिन गिर गए थे। रामऔतार पाठक ने बताया कि जैसे-तैसे जान बची थी। नगर निगम के सहायक अभियंता मुकेश शाक्य ने बताया कि ठेकेदार ने बिना कारण बताए काम रोका है। जेई की रिपोर्ट पर उसको नोटिस जारी किया गया है। काम शुरू नहीं करने पर कार्रवाई का शिकंजा कसेगा। ब्यूरो