फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The district's first veterinary medicine center will open in Mudiya Ahmednagar

Bareilly News: मुड़िया अहमदनगर में खुलेगा जिले का पहला पशु औषधि केंद्र

Sat, 05 Sep 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 05 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The district's first veterinary medicine center will open in Mudiya Ahmednagar
रिठौरा। अब पशुओं के लिए भी जेनेरिक दवाएं मिल सकेंगी। इसके लिए मुड़िया अहमदनगर में जिले का पहला पशु जन औषधि केंद्र जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इस केंद्र को शुरू कराने में समाजसेवी लक्ष्मी गंगवार की अहम भूमिका है। काफी समय से बेजुबानों की सेवा में जुटीं लक्ष्मी गंगवार ने बताया कि महंगी दवाओं के कारण पशुपालकों को इलाज कराने में परेशानी आती है। कई बार नकली दवाएं भी मिल जाती हैं। सरकार ने जब हर ब्लॉक में पशु जन औषधि केंद्र खोलने का एलान किया तो उन्होंने प्रयास शुरू किए।

जन औषधि केंद्र पर एंटीबायोटिक्स, टीके, विटामिन और अन्य जरूरी दवाएं उपलब्ध होंगी। जेनेरिक दवाएं काफी सस्ती हैं। ऐसे में पशुपालकों को आसानी होगी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनमोहन पांडेय ने बताया कि आवश्यक दस्तावेज अपलोड कराए जा रहे हैं। जल्द ही संबंधित को लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed