फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The day's mercury dropped by one degree, the city remained the coldest in the state

Bareilly News: एक डिग्री लुढ़का दिन पारा, प्रदेश में सबसे ठंडा रहा शहर

Thu, 12 Dec 2024 01:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:26 PM IST
विज्ञापन
The day's mercury dropped by one degree, the city remained the coldest in the state
- शहरियों को ठिठुरन का एहसास करा रही सर्द हवा
विज्ञापन

बरेली। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से बुधवार को दिन का पारा एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। इस लिहाज से बरेली प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। न्यूनतम पारा भी प्रदेश में तीसरे स्थान पर दर्ज हुआ। सर्द हवा शहरियों को ठिठुरन का एहसास कराती रही। अयोध्या और नियामतपुर का न्यूनतम पारा बरेली से भी कम रहा।

बुधवार सुबह कोहरे में लिपटी रही। दोपहर में धूप जरूर हुई, पर सर्द हवा की वजह से बेअसर रही। एक डिग्री गिरावट के साथ पारा सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम पारा भी गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ अतुल के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से सर्द हवा मैदानी इलाके में प्रवेश कर रही है। इस वजह से पहाड़ से सटे तराई के इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। करीब पांच दिन तक शीतलहर हावी रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

मौसम इनपुट

20.3

5.6

धूप निकलेगी। कोहरा छाएगा। हल्के बादल मंडराने के आसार हैं।

सूर्योदय 6:55

सूर्यास्त 5:17
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed