फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The dargah calls the DJ Haram, yet creates chaos for the dance

दरगाह ने डीजे को हराम बताया फिर भी डांस के लिए कोहराम मचाया

Sat, 06 Mar 2021 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
The dargah calls the DJ Haram, yet creates chaos for the dance
कंजादासपुर में बवाल करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

एक दिन पहले ही दरगाह आला हजरत की ओर से डीजे बजाने पर निकाह न कराने की हिदायत दी गई थी मौलवियों और काजियों को

विज्ञापन
बरेली। समाज चाहे कोई भी हो, कुरीतियां आसानी से दूर नहीं होतीं। शुक्रवार को कंजादासपुर इसकी मिसाल बना। बृहस्पतिवार को दरगाह आला हजरत की ओर से शादी-ब्याह में बैंड-बाजे और डीजे को हराम और नाजायज बताते हुए मौलवियों और काजियों को हिदायत दी गई थी कि डीजे और बैंड-बाजा बजे तो वे किसी हाल में निकाह न पढ़ाएं लेकिन शुक्रवार को ही कंजादासपुर में डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में मरने-मारने की नौबत आ गई।
दरगाह आला हजरत की ओर से कई बार शादी-ब्याह में बैंड-बाजे और डीजे के इस्तेमाल को गैरशरई बताते हुए उस पर पाबंदी लगाई जा चुकी है। बृहस्पतिवार को ही दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी की ओर से लोगों से शादियों में बैंड-बाजे और डीजे के साथ किसी भी तरह के दिखावे से दूर रहने की अपील की गई थी। दहेज की वजह से गुजरात में खुदकुशी करने वाली आयशा की मिसाल देते हुए इस कुप्रथा से भी दूर रहने को कहा गया था। काजी और मौलवियों के नाम संदेश जारी किया गया था कि अगर डीजे या बैंड-बाजे का इस्तेमाल हो तो वे किसी हाल में निकाह न पढ़ाएं। सज्जादानशीन ने शादी-ब्याह में डीजे और बैंड-बाजे को नाजायज और हराम बताते हुए इस पर रोक लगाने को कहा था लेकिन शुक्रवार को ही डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद के बाद कंजादासपुर में खूनी संघर्ष हो गया। 
विज्ञापन

दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज, एक-दूसरे पर लगाया हमला करने का आरोप

बरेली। कंजादासपुर में बवाल के बाद दोनों तरफ से पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है।
गांव के पप्पू खां के मुताबिक शुक्रवार सुबह वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गांव के शेर बहादुर, आरिफ, आशिक, आदिल, मोहम्मद अली, अहमद अली, आशिक अली, छुटेला, गट्टू खां, वसीर खां, मोहम्मद उमर ने उस पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। लहूलुहान होने के बाद पप्पू ने शोर मचाया तो उसके चाचा मौसम खां और कुछ और लोग आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान तमंचा लेकर पहुंचे आशिक ने कई फायर कर दिए जिससे भगदड़ मच गई। बवाल की सूचना मिलने के बाद इज्जतनगर समेत कई थानों की पुलिस गांव पहुंची। लाठियां चलाकर उपद्रवियों को खदेड़ने के बाद पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। दूसरे पक्ष की ओर से शेर बहादुर ने पप्पू खां, नन्हे, जाबिर, मुस्तफा, भेला, इरफान, इरशाद, मो. रजा, नवाब, पप्पू, शमशेर, सोहेल, लालू, मौजम आदि पर मारपीट और पथराव का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर केके वर्मा ने बताया कि दस लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

तमंचे से फायर करने वाला आशिक सिपाही का भाई

कंजादासपुर में करीब एक घंटे तक मारपीट और पथराव चला रहा। इस दौरान तमंचे से फायरिंग करने वाले आशिक को सिपाही अहमद रजा का भाई बताया जा रहा है। गांव के लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया जिसमें आशिक तमंचे से फायर करता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। झगड़े के दौरान वह भीड़ पर तमंचा भी तान रहा है। दूसरे पक्ष के लोगों के मुताबिक आशिक आए दिन गांव में गुंडई करता है। कई बार उसकी शिकायत की गई लेकिन भाई के सिपाही होने के कारण वह बच जाता है। पुलिस आशिक की तलाश में जुटी है।

एक ही समुदाय के दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दस लोगों को पकड़ा गया है। - रोहित सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed