फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The contest for the Teachers' MLC election will be among 17 candidates.

Bareilly News: शिक्षक एमएलसी चुनाव में 17 दावेदारों के बीच होगा मुकाबला

Sat, 10 Oct 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 10 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
The contest for the Teachers' MLC election will be among 17 candidates.
बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड से शिक्षक एमएलसी के चुनाव में नाम वापसी की समय सीमा शुक्रवार को समाप्त हो गई। अब चुनाव मैदान में 17 प्रत्याशी डटे हुए हैं। इसमें भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों और सपा के हाजी दानिश अख्तर के अलावा 15 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।
विज्ञापन

अब सभी की निगाहें 23 अक्तूबर को होने वाले मतदान पर हैं। शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 29 सितंबर से छह अक्तूबर तक नामांकन प्रक्रिया चली। इस दौरान कुल 17 प्रत्याशियों ने 29 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। सात अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच हुई। नौ अक्तूबर नाम वापसी की अंतिम तारीख थी।
विज्ञापन

एआरओ प्रीति जायसवाल ने बताया कि किसी भी दावेदार ने नामांकन वापस नहीं लिया है। अब निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के तहत 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। 27 अक्तूबर को मतगणना होगी। निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये 17 प्रत्याशी मैदान में
नामांकन करने वालों में राजेंद्र कुमार गंगवार, रेनू मिश्रा, संजय कुमार मिश्रा, राज कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, विमलेंद्र कुमार शर्मा, राजीव कुमार, नरेश कुमार शर्मा, डॉ. हरि सिंह ढिल्लों, रमेशचंद्र, बहार आलम, रोहित अल्ताफ, विद्युत कुमार, डॉ. सुनीत गिरि, हाजी दानिश अख्तर, नाज रिजवी और नेत्रपाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed