फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The cleaning of drains started amidst sporadic protests

Bareilly News: छिटपुट विरोध के बीच नालियों की सफाई का अभियान शुरू

Thu, 17 Apr 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
The cleaning of drains started amidst sporadic protests
बरेली। छिटपुट विरोध के बीच नगर निगम का नाला सफाई अभियान शुरू हो गया है। बुधवार को टीम बानखाना पहुंची। वहां नालों से अवैध कब्जे हटवाए और दोबारा अतिक्रमण होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने मानसून से पहले नालों की सफाई का निर्देश दिया है। उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. नैन सिंह और सीएसआई एमपीएस राठौर के साथ बानखाना पहुंची टीम ने घरों, दुकानों के आगे नाले पर बने पक्के स्लैब को तोड़ना शुरू किया तो लोग विरोध करने लगे। इस पर अधिकारियों ने उनको समझाया। एक पक्ष नोकझोंक पर उतर आया तो प्रवर्तन दल ने उन्हें खदेड़ दिया। करीब 70 दुकानों और मकानों के आगे से स्लैब को हटाया गया।
विज्ञापन




एक दिन का मिला समय



अभियान के दौरान बानखाना में ही दो मकान मालिकों ने टीम ने गुहार लगाई कि उनका मकान काफी कमजोर है। अगर जेसीबी चली तो वह ढह सकता है। एक दिन का समय दे दें। वह खुद अतिक्रमण हटा लेंगे। इस पर उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने उन्हें एक दिन का समय दे दिया। इस दौरान बानखाना वार्ड में गंदगी फैलाने वालों से छह हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पार्षद का आरोप, बिना नोटिस के हुई कार्रवाई



बानखाना वार्ड के पार्षद शमीम ने कहा कि नगर निगम ने नोटिस दिए बगैर यह अभियान चलाया है। इस दौरान कई लोगो के घरों की पाइप लाइन टूटने से पूरे क्षेत्र में पानी की समस्या हो गई है। अभियान से पहले संबंधित लोगों को सूचित करना चाहिए था।


--नाला सफाई में सबसे बड़ी बाधा अतिक्रमण है। इसको हटवाने का अभियान शुरू किया गया है। बुधवार को 70 अवैध निर्माण ढहाए गए। आगे भी कार्रवाई यह कार्रवाई जारी रहेगी। - डॉ. नैन सिंह, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी

नाली सफाई के बाद सड़क पर छोड़ दी गंदगी

किला क्षेत्र में दुल्हा मियां की मजार के पास नाली की सफाई के बाद गंदगी सड़क पर ही छोड़ दी। रेती मोहल्ले के सुरेश गुप्ता, राकेश, दीपू, जगन्नाथ ने बताया कि सोमवार को नगर निगम की टीम ने नालियों की सफाई की थी। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने नालियों से निकला मलबा सड़क पर डाल दिया। वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया तो उन्होंने कहा कि नाली का कीचड़ अभी गीला है। सूखने पर इसे एक-दो दिन में हटा दिया जाएगा। दो दिन बीतने के बाद भी गंदगी को सड़क से नहीं हटाया गया है। उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन ने कहा कि क्षेत्र के सफाई निरीक्षक को इसे हटवाने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed