{"_id":"69fa4daaaf2817201f05a337","slug":"the-city-resonated-with-the-chants-of-bajrangbali-bareilly-news-c-4-bly1053-878047-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बजरंगबली के जयकारों से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बजरंगबली के जयकारों से गूंजा शहर
Wed, 06 May 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 06 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
ज्येष्ठ मास के पहले मंगलवार को शहर बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।
बड़ा बाग स्थित हनुमान मंदिर में सुबह आरती के साथ ही कपाट खोल दिए गए। यहां पवनपुत्र का दरबार फूलों से सजाया गया था। भक्तों ने प्रभु को छप्पन भोग अर्पित किए और मिष्ठान का प्रसाद वितरित किया। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों की कतार लगी रही। सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। शाम को महाआरती हुई। शहर के विभिन्न स्थानों पर भक्तों की ओर से प्याऊ और भंडारों का आयोजन भी किया गया।
हरि मंदिर में हुआ संकीर्तन
मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में सुबह मुख्य पंडित सुनील शास्त्री ने बजरंगबली का विधिवत पूजन व शृंगार किया। भक्तों ने मनोकामना पूर्ति के लिए पूजा की। शाम को महिला मंडल ने सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया और भजनों की रसधारा बहाई। रवि छाबड़ा, संजय आनंद, जतिन दुआ, पंकज, सचिन सेठी ने भजन गाए। इसके बाद सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ हुआ और हनुमान जी की आरती की गई।