{"_id":"57d1bfdb4f1c1b5d783174da","slug":"the-chief-proctor-said-i-will-not-know-socialist-hunkkdek","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीफ प्राक्टर से बोला, जानते नहीं समाजवादी हूं..देख लूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीफ प्राक्टर से बोला, जानते नहीं समाजवादी हूं..देख लूंगा
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Fri, 09 Sep 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कालेज में छात्र नेताओं की दबंगई रुक नहीं रही है। बृहस्पतिवार को समाजवादी छात्र सभा का एक नेता चीफ प्राक्टर से भिड़ गया। कैंपस में घूमते देख चीफ प्राक्टर ने उससे आईकार्ड दिखाने को कहा तो बोला- मुझे जानते नहीं, समाजवादी छात्र सभा का नेता हूं। मेरा आईकार्ड देखोगे। चीफ प्राक्टर ने कहा कि छात्र नेता हो तो क्या तुमको नियम तोड़ने की अनुमति मिल गई है? इस पर बोला- देख लूंगा। चीफ प्राक्टर डॉ. एसपी मौर्य को गुस्सा आ गया तो उसको डांटा लेकिन छात्र नेता के तेवर नरम नहीं दिखे। वह अंत तक अपनी दबंगई पर अड़ा रहा। चीफ प्राक्टर ने उसको आइंदा कालेज में आईकार्ड लेकर आने की हिदायत देकर छोड़ दिया। छात्र नेता भास्कर सपा की महानगर इकाई में पदाधिकारी बताया जा रहा है। वह कालेज का छात्र भी है। वाकया दोपहर दो बजे का है। चीफ प्राक्टर अपनी टीम के साथ कैंपस में राउंड पर थे। इस बीच पूर्वी गेट के पास कुछ लड़के झुंड में घूमते दिखे। उनके साथ कुछ लड़कियां भी थीं। चीफ प्राक्टर ने सबसे आईकार्ड दिखाने को कहा तो कई ने दिखा दिया। जिनके पास आईकार्ड नहीं था, उन्होंने फीस की रसीद दिखाई लेकिन छात्र नेता भास्कर को आईकार्ड दिखाने की बात कहना इतना नागवार गुजरा कि चीफ प्राक्टर पर बिगड़ गया। हालांकि चीफ प्राक्टर ने फिलहाज उस पर कोई कार्रवाई नहीं की है लेकिन आइंदा आईकार्ड लाने के लिए चेता दिया फिर भी छात्र नेता के तेवर नरम नहीं दिखे।
कालेज कैंपस में बिना आईकार्ड किसी के घूमने पर प्रतिबंध है इसलिए छात्र नेता भास्कर को भी आईकार्ड दिखाने को कहा लेकिन उसका व्यवहार छात्र की मर्यादा के अनुकूल नहीं था। अगर भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति हुई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. एसपी मौर्य, चीफ प्राक्टर
विज्ञापन
कालेज कैंपस में बिना आईकार्ड किसी के घूमने पर प्रतिबंध है इसलिए छात्र नेता भास्कर को भी आईकार्ड दिखाने को कहा लेकिन उसका व्यवहार छात्र की मर्यादा के अनुकूल नहीं था। अगर भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति हुई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-डॉ. एसपी मौर्य, चीफ प्राक्टर