फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   car was dragged for 36 meters after colliding with the dumper on highway in Bareilly

Bareilly Accident : डंपर से टकराने के बाद 36 मीटर तक घिसटी थी कार, जिंदा जल गए थे आठ लोग

Tue, 12 Dec 2023 12:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 12 Dec 2023 12:51 PM IST
सार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर टायर फटने से कार दूसरी लेन में पहुंचकर डंपर से टकरा गई थी। डंपर से टकराने के बाद कार करीब 36 मीटर घिसटती रही। इस बीच कार में आग लग गई, जिससे आठ लोग जिंदा जल गए थे। 

विज्ञापन
car was dragged for 36 meters after colliding with the dumper on highway in Bareilly
bareilly car accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर गांव दभौरा खंजनपुर के पास शनिवार देर रात हुए हादसे की जांच के लिए टीम सोमवार को घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पड़े डंपर और कार का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए। 

विज्ञापन


टीम में शामिल आरआई टेक्निकल मानवेंद्र सिंह ने बताया कि डंपर में फंसकर कार 36 मीटर तक घिसटती चली गई थी। अब तक की जांच के अनुसार कार के डिवाइडर से टकराने के साथ ही सीएनजी लीक हुई होगी और घर्षण के कारण उसमें आग लग गई होगी। बता दें कि इस हादसे में कार सवार आठ लोग जिंदा जल गए थे।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के आरआई मानवेंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सीताराम और ट्रैफिक पुलिस के टीआई मनीष शर्मा की टीम सोमवार को दभौरा खंजनपुर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों और आसपास के लोगों ने बताया कि उन्होंने धमाके की आवाज सुनी थी। टीम ने कार मालिक बहेड़ी के मोहल्ला रामलीला निवासी सुमित गुप्ता और कार चालक फुरकान के पिता भूरे के बयान भी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

किए।

सात सीटर कार में सवार थे आठ लोग
आरआई मानवेंद्र सिंह के मुताबिक कार मय चालक सात सीटर है, जबकि हादसे के समय उसमें आठ लोग सवार थे। कार के व्यावसायिक इस्तेमाल की बात भी सामने आई है। पूछताछ में कार मालिक सुमित गुप्ता ने बताया कि वह कार का निजी इस्तेमाल करते थे। 

गांव मितापुर निवासी चालक फुरकान शनिवार को परिचित की शादी में जाने की बात कहकर कार ले गया था। इधर, फुरकान के पिता भूरे ने उनके इस बयान को झुठला दिया। उन्होंने बताया कि सुमित गुप्ता कार को किराये पर चलवाते थे। शादी में जाने के लिए भी कार किराये पर ली गई थी।

11 हजार किमी चली थी कार
कार का पंजीकरण मई 2022 में हुआ था। सर्विस सेंटर से कार का रिकॉर्ड निकलवाया गया है। इसमें पता लगा है कि पिछले महीने ही कार की सर्विस हुई थी। कार करीब 11 हजार किमी चली थी। टायर, इंजन, सीएनजी सिलिंडर सब कुछ ठीक था। 

परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आमतौर पर इस तरह की कारों के टायर की उम्र 50 हजार किमी होती है। टायर ट्यूबलेस थे। पंक्चर होने की दशा में भी कार 100-200 किमी तक चल सकती थी। ऐसे में अचानक कार का टायर फटने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

अब तक नहीं दी गई तहरीर
मामले में सोमवार को तीसरे दिन भी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस वजह से मामले में अब तक रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हो सकी है। अभी कार और ट्रक का टेक्निकल मुआयना भी नहीं हो सका है। अधिकारियों का कहना है कि कार का सिर्फ ढांचा ही बचा है। डंपर में भी सिर्फ लोहा-लोहा ही शेष है। ऐसे में टेक्निकल मुआयना से भी काफी चीजें स्पष्ट नहीं होंगी।

25 लाख मुआवजे की मांग
बहेड़ी से विधायक व सपा के प्रदेश महासचिव अताउर रहमान ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा। कहा कि गांव जाम के आठ लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। अब उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट है। परिवार को आर्थिक सहायता की जरूरत है। संबंधित परिवारों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed