{"_id":"6850757982492408390b2137","slug":"the-bullies-removed-the-balcony-of-the-house-tension-in-the-village-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-104754-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दबंगों ने निकाला मकान का छज्जा, गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दबंगों ने निकाला मकान का छज्जा, गांव में तनाव
विज्ञापन
बहेड़ी। नाले के ऊपर किए गए निर्माण को ध्वस्त कराते वक्त एसडीएम तथा ईओ की व्यापार मंडल प्रतिनिधि
नवाबगंज। मस्जिद के रास्ते में गांव के दो दबंगों ने मकान का छज्जा निकालकर निर्माण कराना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही गांव के ताजियादारों और ग्रामीणों ने छज्जा निकालने का विरोध किया तो मारपीट पर उतर आए। इससे परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम और थाना नवाबगंज में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है।
थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव में मस्जिद स्थित है, जिसमें लोग नमाज अदा करते हैं। मोहर्रम और चेहुल्लम पर ताजिया भी मस्जिद के रास्ते से होकर निकलते हैं। आरोप है कि गांव के दो दबंग मस्जिद के रास्ते पर अपने मकान का छज्जा निकाल कर निर्माण करा रहे हैं।
इस मामले में ग्रामीणों ने दबंगों से छज्जा निकालने से मना किया तो वे गाली-गलौज कर झगड़े पर आमादा हो गए। इससे नाराज ताजियादारों और ग्रामीणों ने एसडीएम उदित पवार और थाना नवाबगंज में शिकायती पत्र सौंपा। पुलिस ने निर्माणकार्य पर रोक लगा दी है। शिकायत करने वालों में बाबूशाह, अफसर अली, छोटे, सद्दाम हुसैन, रामपाल, खलील अहमद, मुन्ने, युनुस अली आदि मौजूद रहे। संवाद