फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Red alert for heavy rain in Bareilly schools and colleges closed

मौसम अपडेट: फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोक्ष, बरेली में भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

Fri, 25 Sep 2026 09:19 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 25 Sep 2026 09:19 PM IST
सार

बरेली जिले में शुक्रवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। रात में भी बारिश जारी रही। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं भारी बारिश के कारण सभी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Red alert for heavy rain in Bareilly schools and colleges closed
बारिश के कारण स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है, जिससे शुक्रवार को झमाझम बारिश के बीच लोगों को उमस भरी गर्मी से तो बड़ी राहत मिली है, लेकिन जनजीवन भी प्रभावित रहा। शुक्रवार को सुबह से ही शहर में रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहा, जो शाम होते-होते तेज बारिश में बदल गया और लगातार पानी बरसने के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की संभावना है। इसके चलते जिला प्रशासन ने सभी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।  

विज्ञापन


तापमान में गिरावट से सर्दी का अहसास
मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार से शुरू हुई इस बारिश के चलते पिछले तीन दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जहां बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 25.7 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री रहा। तापमान में करीब 9 डिग्री सेल्सियस तक की इस अचानक गिरावट के कारण लोगों को अब हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है। 
विज्ञापन


रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने जिले में शनिवार के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत अत्यधिक बरसात, बिजली चमकने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही, रविवार के लिए भी मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसे देखते हुए प्रशासन और आम नागरिकों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के प्रदेश के मौसम पर व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना है। आगामी 12 घंटों तक अपनी तीव्रता बनाए रखने के बाद इसके निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने के आसार हैं। इस मौसमी बदलाव के चलते प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी और 27 सितंबर तक तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। तापमान में भी गिरावट की संभावना है।

 

भारी बारिश के रेड अलर्ट पर जिला प्रशासन सतर्क
मौसम विभाग ने 25 से 27 सितंबर तक जिले में भारी वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने, 80 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज हवा चलने की संभावना जताई है। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

 एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जनधन हानि पर अंकुश लगाने के लिए राजस्व, पुलिस, नगर निकाय, विकास खंड, आपातकालीन सेवा अधिकारी, कर्मचारियों को सतर्कता और तथा मोबाइल फोन सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। विद्युत, लोक निर्माण, सिंचाई, स्वास्थ्य, अग्निशमन विभाग से समन्वयकर आपदा की स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य कराने को कहा है। ग्राम पंचायत, नगर निकाय में लाउडस्पीकर, सोशल मीडिया अन्य माध्यम से चेतावनी का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
- खराब मौसम में बेवजह घर से बाहर न निकलें।
- नदी, नाला, तालाब जैसे जलस्रोतों के पास जाएं।
- जर्जर भवन, कमजोर दीवार, टिनशेड, पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
- टूटे बिजली तार, क्षतिग्रस्त पोल से दूर रहें।
- वाहन चला रहे हैं तो सुरक्षित स्थान पर ठहर जाएं।
- किसी भी प्रकार की जनहानि, पशुहानि, भवन क्षति, बिजली बाधा, सड़क अवरोध की सूचना जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को या 112 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed