फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The bull attacked the farmer who was filling the straw, seriously injured

सांड़ ने भूसा भर रहे किसान पर किया हमला, गंभीर घायल

Tue, 21 Apr 2020 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
The bull attacked the farmer who was filling the straw, seriously injured
OX

20 दिन पहले एक ग्रामीण की जान ले चुका है यह खूंखार सांड़

विज्ञापन
हाफिजगंज। खेत में भूसा भर रहे एक किसान पर सांड़ ने हमलाकर घायल कर दिया। चीखपुकार पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने किसान को बचाया। गंभीर रूप से घायल किसान का गांव में ही डॉक्टर को बुलाकर इलाज कराया जा रहा है। इस सांड़ के हमले में 20 दिन पहले एक ग्रामीण की मौत हो चुकी है। खूंखार सांड़ के आतंक से ग्रामीण बेहद सहमे हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से सांड़ को पकड़वाने की मांग की है।

हाफिजगंज क्षेत्र के गांव बढे़पुरा निवासी 38 वर्षीय वीरपाल सोमवार सुबह अपने खेत पर भूसा लेने गए थे। करीब नौ बजे सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। उनकी चीखपुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे और सांड़ को भगाकर उन्हें बचाया। सूचना पर हलका लेखपाल महेश पाल ने नवाबगंज से डॉक्टर को बुलाया और परिवार को राशन दिया। लेखपाल ने बताया कि किसान की हालत गंभीर है। करीब 20 दिन पहले इस सांड़ ने गांव मटकुला के इतवारी को बुरी तरह घायल कर दिया था। उनकी दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed