{"_id":"68a90d3b8cec2aa99601a7c9","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-tree-murder-suspected-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104830-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
शेरगढ़। फाइल फोटो अमित मौर्य
शेरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव सिमरावा के जंगल में संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे से इलेक्टि्रशियन का शव शुक्रवार दिन में लटका मिला। मौके पर मृतक की चप्पल एवं एक खाली प्लास्टिक का थैला भी पड़ा था। मृतक के परिजन हत्या कर लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, मृतक की बाइक घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूरी पर खड़ी थी। सूचना पर सीओ इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच-पड़ताल की है।
ग्रामीणों के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सिमरावा निवासी 18 वर्षीय अमित मौर्य अपने गांव से तीन किलोमीटर दूर नगरिया सोवरनी मार्केट में इलेक्टि्रक सामानों की दुकान चलाता था। वह शुक्रवार को भी अपने घर से सुबह आठ बजे दुकान पर पहुंचा था। वहीं पास की ही दुकान पर उसका छोटा भाई सुमित मौर्य भी बाइक मैकेनिक का काम करता है।
छोटे भाई सुमित के मुताबिक अमित मौर्य सुबह करीब 10 बजे तक दुकान पर थे। इसके बाद अचानक से नजर नहीं आए। दुकान पर जाकर देखा तो उनका मोबाइल दुकान पर था। भाई और मोटरसाइकिल मौजूद नहीं थी। शाम साढ़े पांच बजे के आसपास गांव के ही नरायन दास बाजार नगरिया सोवरनी की साप्ताहिक बाजार कर जंगल के रास्ते से ही पैदल घर वापस लौटकर जा रहे थे। उन्होंने गांव में खेत में पेड़ पर अमित मौर्य को शव लटकता देखा। सूचना पर सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। वहीं, परिजन किसी से लड़ाई झगड़ा और पुरानी रंजिश से इन्कार कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि बेटे की हत्या कर उसे पेड़ से लटका दिया गया है।
विज्ञापन
--
मौके के हालात कर रहे हत्या की ओर इशारा
ग्रामीणों के अनुसार अमित मौर्य जहां जंगल में लटका मिला। बह बहुत सुनसान इलाका है। घटनास्थल से सिमरावा और नगरिया सोवरनी दोनों गांवों की करीब एक किलोमीटर से अधिक दूरी है। यहां अमित लटका मिला था। वहा पहुंचने के लिए 15 मीटर तक कीचड़ है। उसमें होकर ही घटनास्थल पर पहुंचा जा सकता है जबकि मौके पर मौजूद अमित की चप्पलें कीचड़ में गंदी नहीं थी। उसकी बाइक करीब दो सौ मीटर दूरी पर सुरक्षित खड़ी थी। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -
महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
बिना सूचना दिए दफनाने की थी तैयारी, सूचना पर आई पुलिस ने शुरू की जांच
शेरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव मवई काजियान में एक महिला की बृहस्पतिवार रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार गुपचुप ढंग से उसके शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतका की बहन ने एसएसपी को शिकायतीपत्र देकर मृतका के पति पर दूसरी शादी करने के लिए बहन को गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के गांव मवई काजियान निवासी आसिफा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायतीपत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही उसके बहनोई नूरे हसन ने दूसरी शादी करने की फिराक में शुक्रवार शाम उसकी 45 वर्षीय बहन परवीन जहां की गला दबाकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी पर वह रात्रि करीब 10 बजे पति कमाल हसन के साथ बहन को देखने पहुंची तो बहन मृत अवस्था में पड़ी थी। पुलिस को बगैर सूचना दिए बहनोई अपने परिजनों के साथ आनन-फानन उसको दफनाने की तैयारी कर रहा था।
आसिफा ने बताया कि उन्होंने इसका विरोध किया तो उसे बहनोई नूरे हसन और उसके परिजनों ने उसको और उसके पति को पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार सुबह मृत महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। संवाद
जांच के बाद होगी कार्रवाई : इंस्पेक्टर
इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।