फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The black money raiser Notices will meet in January

कालाधन जुटाने वालों को  जनवरी में मिलेंगे नोटिस

Thu, 01 Dec 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 01 Dec 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
The black money raiser Notices will meet in January
income tax - फोटो : income tax
नोटबंदी के बाद 500 और एक हजार के नोटों को ठिकाने लगाने वाले दो दर्जन से अधिक बरेली के लोगों का जुटाया गया चिट्ठा बैंक, आयकर विभाग तथा अन्य माध्यमों से प्रवर्तन निदेशालय पहुंच गया है। इनमें राजनेता, कारोबारी और अन्य जिलों में तैनात प्रदेश स्तरीय अधिकारी भी शामिल हैं। इन लोगों ने अपना काला धन बरेली के अलावा अन्य शहरों में भी खपाया है, इसलिए ईडी सभी शहरों से जानकारी जुटा रहा है।
विज्ञापन

आयकर की विशेष अनुसंधान शाखा तथा खुफिया रिपोर्ट के अनुसार बरेली में काफी लोगों ने कालेधन को प्रापर्र्टी, कारोबार और जनधन खातों में खपा दिया है। वह अभी भी इस कालेधन को खपाने में लगे हुए हैं। दिल्ली से भी काफी मात्रा में काला धन बरेली आया है। इस रकम को बैंकों में गरीब लोगों के माध्यम से जमा कराया जा रहा है। 
विज्ञापन

खुफिया रिपोर्ट में कई लोग चिन्हांकित भी किए गए हैं, जिनकी जानकारी आयकर विभाग को दी गई है। ऐसे लोगों का संबंध दूसरे शहरों से होने के कारण यह रिपोर्ट ईडी को पहुंचाई गई है। इस प्रकरण में आयकर विभाग के स्थानीय अधिकारियों से भी जानकारी मांगी गई तो वह कुछ बोलने को तैयार नहीं हुए। उधर, जिला प्रशासन से भी जानकारी मांगी गई है कि पिछले 20 दिनों में जमीनों के कितने अनुबंध (सौदे) हुए हैं। रिपोर्ट में सौदे करने वालों का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स पर जोर
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने टैक्स दायरा और राजस्व बढ़ाने पर जोर देना शुरू कर दिया है। बोर्ड ने कहा है कि आयकर दाताओं में बढ़ोत्तरी कराने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। बोर्ड चेयरमैन ने कहा है कि सिस्टम डिजिटल और पारदर्शी रखा जाए।


समस्याएं निपटाएं
बोर्ड चेयरमैन सुशील चंद्र ने निर्देश दिए हैं कि आयकर दाताओं की समस्याएं समयबद्ध तरीके से निस्तारित कराईं जाएं। बताया जाता है कि यूपी में शिकायत निस्तारण मामले में गाजियाबाद सबसे पीछे है। बंगलूरू, भोपाल कई प्रमुख कार्यालय आयकर दाताओं की समस्याएं हल नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed