{"_id":"690a692ce417a466760ff065","slug":"the-baraatis-scuffled-with-the-dj-operator-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3137-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डीजे के संचालक के साथ बरातियों ने की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डीजे के संचालक के साथ बरातियों ने की हाथापाई
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। सोमवार रात को कस्बा के एक बरात घर में डीजे पर डांस करने के लिए हुई मारपीट में डीजे संचालक शिवम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो बराती युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया।
पुलिस के मुताबिक थाना मीरगंज के गांव बलूपुरा निवासी लीलाधर के बेटे संजय की शादी स्थानीय थाना के गांव गौतारा निवासी भारत वीर की बेटी से तय हुई थी। सोमवार रात को स्थानीय कस्बा के शाही रोड पर मौजूद एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह का आयोजन हुआ था।
सोमवार रात बालूपुरा से बरात आई थी। अंदर हॉल में लगे डीजे पर बराती और घराती डांस कर रहे थे। एक बराती ने मन पसंद गाना लगाने को डीजे संचालक से कहा। दूसरे बराती ने दूसरा गाना बजाने को कहा। इस पर डीजे संचालक ने मना कर दिया। इस बीच दोनों आरोपियों ने डीजे में पैर मारकर अभद्रता की। डीजे संचालक ने विरोध कर दिया। आरोप लगाया कि दोनों ने उसके साथ हाथापाई कर दी।
विज्ञापन
सूचना पर आई पुलिस ने थाना शाही के गांव तुरसा पट्टी निवासी गिरधारी लाल और थाना सिरौली के गांव गुड़गांव निवासी रोहित को हिरासत में लेकर रात में थाने पर बैठा दिया। मंगलवार सुबह कोई तहरीर नहीं मिलने पर चालान करके एसडीएम मीरगंज कोर्ट में भेज दिया, जहां से दोनों को जमानत मिल गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद