फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The arrest came the black flag congressman

काले झंडे लेकर निकले कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी

Mon, 29 Feb 2016 01:46 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 29 Feb 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
The arrest came the black flag congressman
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान कल्याण रैली से 17 किलोमीटर दूर जिला और महानगर कांग्र्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया। झूठे वादों की सरकार नहीं चलेगी, नहीं चलेगी के नारे लगाकर कांग्रेसी हाथों काले झंडे लेकर गांधी पार्क से चौकी चौराहा होते हुए रैली स्थल की ओर बढ़े लेकिन सेठ दामोदार स्वरूप पार्क पार करने से पहले पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। प्रधानमंत्री के बरेली से उड़ान भरने के बाद छोड़ा गया।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने रबड़ फैक्ट्री पहुंचकर प्रधानमंत्री को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। रविवार सुबह चौकी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा के सामने पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय और महानगर चौधरी असलम मियां की अगुवाई में कांग्रेसी सुबह 11 बजे ही धरने पर आकर बैठ गए। नरेंद्र मोदी वापस जाओ के नारे लगाते हुए पार्क से बाहर निकले। सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा ने कांग्रेसियों से पार्क में ही ज्ञापन देकर मामला रफा दफा करने की बात कही लेकिन कांग्रेसी रैली स्थल पर जाने की बात करते हुए चौकी चौराहे की ओर निकल पड़े। सुप्रिया ऐरन ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार बनने के बाद एक भी वादा पूरा नहीं किया। चौकी चौराहा क्रास करते हुए सेठ दामोदर स्वरूप पार्क के सामने पुलिस ने कांग्रेसियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। यहां से गाड़ियों में भरकर कांग्रेसियों को पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां मजिस्ट्रेट ने 15 सूत्रीय ज्ञापन लिया। प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर उड़ने के बाद ही पुलिस लाइन से उन्हें छोड़ा गया। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के अलावा गिरफ्तारी देने वालों में प्रांतीय सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, अनुज गंगवार, अमजद सलीम, डा. नीतू मेहरोत्रा, कमलेश ठाकुर, किरन शिव, पंकज उपाध्याय, महेश पंडित, दीपक बाल्मीकि, मुकेश बाल्मीकि, तारिक शहजाद, प्रभात गिरि गोस्वामी, रवींद्र मिश्रा, जियाउर्रहमान समेत तमाम कांग्रेसी शामिल थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed