{"_id":"68fe968b81e6af5670083af4","slug":"the-air-conditioned-library-will-have-braille-books-for-the-visually-impaired-bareilly-news-c-4-vns1074-753292-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वातानुकूलित पुस्तकालय में दृष्टिबाधितों के लिए होंगी ब्रेल लिपि की किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वातानुकूलित पुस्तकालय में दृष्टिबाधितों के लिए होंगी ब्रेल लिपि की किताबें
विज्ञापन
बरेली। रामगंगानगर सेक्टर आठ में बरेली विकास प्राधिकरण बीडीए की ओर से 22.73 करोड़ रुपये की लागत से समृद्ध पुस्तकालय का निर्माण कराया जा रहा है। अप्रैल 2026 तक इसके तैयार होने के आसार हैं। वातानुकूलित बहुमंजिला भवन में 15 लाख से ज्यादा पुस्तकों का भंडार होगा। इसमें दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल लिपि की किताबें भी होंगी। पुस्तक प्रेमियों को लिफ्ट की सुविधा भी मिलेगी। परिसर हरियाली से युक्त होगा।
पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से लेकर सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक मुद्दों की किताबें होंगी। वातानुकूलित हॉल, कैंटीन, कैफेटेरिया आदि अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह मंडल की पहली ऐसी लाइब्रेरी होगी, जिसके प्रथम तल पर दिव्यांगों के लिए 75 वर्गमीटर क्षेत्रफल में ब्रेल लिपि की पुस्तकों और अन्य जरूरी सामग्री के साथ अलग सेक्शन डिजाइन किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी साल एक अप्रैल को शिलान्यास किया था। आठ अप्रैल को निर्माण शुरू हुआ और सात अप्रैल 2026 से पहले इसे पूरा कराने की तैयारी है। साइट इंजीनियर दीपक कुमार मिश्र ने बताया कि दिवाली के बाद काम को रफ्तार दी गई है, ताकि तय समय सीमा से पहले ही निर्माण पूरा हो जाए। ब्यूरो
ऐसा होगा स्वरूप
बेसमेंट में सिर्फ पार्किंग की सुविधा होगी। प्रथम तल पर ब्रेल, साइंस, वैदिक साहित्य, ज्योतिष और पत्रकारिता के सेक्शन होंगे। द्वितीय तल पर चार सेमिनार हाॅल, प्रदर्शनी स्थल, स्टाफ रूम, प्रिटिंग और बाइंडिंग केंद्र होंगे। तृतीय तल पर लाइब्रेरी के संचालन और अन्य जरूरतों के हिसाब से उपयोग तय किया जाएगा। इसका कुल क्षेत्रफल 5,580 वर्गमीटर होगा। इसमें 300 से अधिक लोग एक साथ पढ़-लिख सकेंगे।