फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The accused returned from Mumbai and gave clarification, there was no contact for three months

Bareilly News: मुंबई से लौटे आरोपी ने दी सफाई, तीन महीने से नहीं था वास्ता

Mon, 13 May 2024 04:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 13 May 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
The accused returned from Mumbai and gave clarification, there was no contact for three months
फतेहगंज पश्चिमी। दो सगी बहनों की आत्महत्या का जिम्मेदार माना जा रहा आरोपी आकाश मुंबई से लौट आया है। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को उसने सफाई भी दी। अब सोमवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी में दो सगी बहनों ने बुधवार शाम फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने पड़ोसी आकाश और उसकी भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला को जेल भेज दिया गया था, जबकि आकाश मुंबई में था। शनिवार को वह थाने आया। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने उससे पूछताछ की। उसने बताया कि दोनों परिवारों में अच्छे संबंध थे। आठ महीने पहले दोनों परिवार वृंदावन गए थे। तभी उसका पड़ोसी की छोटी बेटी से प्रेम प्रसंग हो गया।
विज्ञापन


आकाश के मुताबिक मार्च में लड़की के परिजनों ने उसके साथ लड़की को देख लिया था। तब काफी हंगामा हुआ था। लड़की के घरवालों ने उसे धमकाया तो वह काम करने मुंबई चला गया था। आकाश के मुताबिक प्रेमिका की बड़ी बहन भी एक युवक से प्यार करती थी और शादी करना चाहती थी पर घरवाले उसकी कहीं और शादी करा रहे थे। शायद इसीलिए दोनों लड़कियों ने जान दी होगी। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपी भले ही यहां नहीं था पर वह महाराष्ट्र में रहते हुए भी फोन के जरिये एक लड़की से बात कर रहा था। पुलिस ने कुछ साक्ष्य जुटाए हैं, जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed