{"_id":"68a90d57c7a9b77c780580a8","slug":"the-accused-of-extortion-and-arson-are-not-in-police-custody-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104832-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रंगदारी और आगजनी करने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रंगदारी और आगजनी करने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में नहीं
विज्ञापन
बहेड़ी। रंगदारी न मिलने पर दुकानों में की गई आगजनी और फायरिंग करने के मामले में बहेड़ी विधानसभा के पूर्व विधायक के दो पौत्रों और उनके अन्य साथी अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
कोतवाली देवरनियां के कठर्रा में मंगलवार को बरेली-नैनीताल हाईवे किनारे स्थित विशाल मेडिकल स्टोर के मालिक प्रीतम सिंह और खाटू श्याम कंफेक्शनरी के राजीव की तहरीरों पर देवरनियां पुलिस ने मंगलवार देररात पूर्व विधायक अंबा प्रसाद वर्मा के दोनों पौत्रों शशांक वर्मा और मयंक वर्मा समेत गांव उदरा निवासी मयंक, अर्पित, चेतक के अलावा कुछ अज्ञात के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।
हालांकि अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी देवरनियां आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि आगजनी और फायरिंग मामले में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए हैं। अभी जांच चल रही है। जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।