{"_id":"687c08bfe8ff9ee2d40a9e09","slug":"the-accused-of-bringing-and-selling-opium-poppy-from-jharkhand-was-arrested-bareilly-news-c-4-bly1015-685453-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: झारखंड से अफीम डोडा लाकर बेचने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: झारखंड से अफीम डोडा लाकर बेचने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। झारखंड से अफीम व डोडा लाकर शहर व आसपास के खरीदारों को सप्लाई करने का आरोपी कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके पास से तीन किलो 550 ग्राम अफीम डोडा बरामद किया है।
अप्रैल में कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन कॉलोनी से बदायूं के कादरचौक निवासी रमेश चंद्र और दातागंज निवासी सुरेश गुप्ता को गिरफ्तार किया था। दोनों के पास से डेेढ़ किलो अफीम बरामद की गई। दोनों ने पुलिस को बताया था कि कैंट के परसौना गांव निवासी अजीम से फरीदपुर के रास्ते अफीम खरीदकर लाते हैं और महंगे दाम पर बेच देते हैं। तब से कोतवाली पुलिस अजीम की तलाश कर रही थी।
कोतवाल अमित पांडेय ने बताया कि पुलिस ने रेलवे स्टेशन से चौपुला रोड पर जाने वाले व्यक्ति को रोका तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसकी पहचान अजीम के रूप में हुई। अजीम के पास मिले थैले से पुलिस ने तीन किलो 550 ग्राम अफीम डोडा बरामद किया। अजीम ने बताया कि उसने ही बदायूं के तस्करों को अफीम बेची थी। वह झारखंड से अफीम व डोडा लाकर शहर और आसपास के जिलों में बेच देता है। कोतवाली में नई रिपोर्ट दर्ज कर अजीम का चालान किया है। ब्यूरो