{"_id":"687570344ec9b3223601e266","slug":"the-accused-of-attempted-rape-was-expelled-from-the-bjp-party-for-six-years-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-102067-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को भाजपा ने पार्टी से छह वर्ष के लिए किया निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को भाजपा ने पार्टी से छह वर्ष के लिए किया निष्कासित
विज्ञापन
फरीदपुर। महिला को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में भाजपा ने आरोपी प्रदीप यादव को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इससे छह दिन पहले भाजपा ने उसे भाजयुमो के नगर अध्यक्ष पद से हटा दिया था। अब भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजू उपाध्याय द्वारा उसे निष्कासित किए जाने का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा के आंवला जिलाध्यक्ष ने प्रदीप को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किए जाने की पुष्टि की है।
फरीदपुर कस्बे के मोहल्ला बक्सरिया निवासी प्रदीप यादव पर बरेली की महिला का अपहरण कर बंधक बनाने और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी प्रदीप यादव व महिला के पति सहित कई अन्य लोगों पर फरीदपुर पुलिस ने 20 दिन पूर्व मामला दर्ज किया था। उसके बाद आरोपी की कई ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हुई, जिसमें आरोपी ने मुकदमा खत्म करवाने व पीड़िता को उल्टा फंसवाने के लिए पांच लाख रुपये मांगे।
उसने कहा कि यह रुपये पार्टी के जिले के पदाधिकारी सहित पुलिस अफसरों व जनप्रतिनिधि को देने होंगे। दूसरे ऑडियो में उसने कहा कि थाने के एक दरोगा को उसने एक लाख रुपये दिए हैं। मुकदमे में कुछ नहीं होगा। इसी को लेकर पार्टी ने कार्रवाई की है। संवाद