फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The accused of attacking the girl by forcing her to change her religion has been arrested

Bareilly News: धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर युवती पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Sep 2025 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
The accused of attacking the girl by forcing her to change her religion has been arrested
बरेली। धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव बनाकर युवती पर हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी राइयान को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया। हमले में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

युवती ने रविवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी राइयान उर्फ बिट्टू करीब सात माह से फोन कॉल कर उसे परेशान कर रहा था। वह उस पर धर्म परिवर्तन करके उसके साथ निकाह करने का दबाव बना रहा था। उसके घरवाले भी इस साजिश में शामिल थे।
विज्ञापन

हिंदूवादी संगठनों के लोग भी पीड़िता के पक्ष में कोतवाली पहुंचे। कोतवाल अमित पांडेय ने बताया कि राइयान उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया गया है। जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला किया गया था। रॉड भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शास्त्री मार्केट जवाहर होटल वाली गली में रहता है। वह कक्षा पांच तक ही पढ़ा है और मिक्सी रिपेयरिंग का काम करता है। बताया कि युवती उसके पास अपनी मिक्सी ठीक कराने आई थी, तभी बहाने से उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद से वह युवती से फोन पर बातचीत करता था। छह सितंबर को युवती उसकी दुकान पर आई तो उससे विवाद हो गया, तब उसने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed