{"_id":"6595cc9e55c4a707dd094a7c","slug":"the-accused-chairman-is-constantly-changing-places-to-escape-from-the-police-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-657-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस से बचने के लिए लगातार जगह बदल रहा आरोपी चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस से बचने के लिए लगातार जगह बदल रहा आरोपी चेयरमैन
Thu, 04 Jan 2024 02:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 04 Jan 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। मजदूर की हत्या के आरेापी नगर पालिका परिषद फरीदपुर के चेयरमैन शराफत जरीवाला पुलिस से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। दो दिन पहले पुलिस ने पता लगाया तो वह शाहजहांपुर में था। अब कहीं और है। वहीं आरोपी के गुर्गे उसे बचाने के लिए लगातार पीड़ित परिवार पर पर समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं। पीड़िता को नगर पालिका में नौकरी देने व रुपयों का प्रलोभन दिया जा रहा है।
करीब एक हफ्ते पहले आरोपी शराफत जारीवाले के निर्माणाधीन मकान की शटरिंग खोली जा रही थी। रम्पुरा रतन गांव निवासी मजदूर नरेंद्र मौर्य वहां काम करते समय गिरकर मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी ने चेयरमैन पर अपने पति को धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन आरोपी तभी से फरार है।
पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है, लेकिन वह हाथ नहीं आया है। पुलिस ने दो दिन पहले उसकी लोकेशन निकलवाई तो वह शाहजहांपुर में था। दोबारा प्रयास किया तो दूसरे जनपद में लोकेशन मिल रही है। वह लगातार जनपद बदल रहा है। नगर पालिका सूत्रों के अनुसार चेयरमैन के गुर्गों ने पीड़ित परिवार से फैसला लिखवाकर उन्हें एसएसपी के यहां पेश कराया है।
विज्ञापन
फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार जनपद बदल रहा है। प्रथम दृष्टि जांच में उस पर लगे आरोप सही साबित हो रहे हैं। पीड़ितों पर समझौते के दबाव पड़ने की जानकारी नहीं है। चेयरमैन दोषी पाए जाने पर जेल भेजा जाएगा।