फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The accounts which had crores of rupees, now have only two thousand rupees left in them

Bareilly News: जिन खातों में थे करोड़ों रुपये, अब उनमें बचे दो-दो हजार

Wed, 11 Jun 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
The accounts which had crores of rupees, now have only two thousand rupees left in them
बड़े निवेशकों को निदेशकों ने सौंपे थे चेक, अब चेक बाउंस होने के होंगे मुकदमे
विज्ञापन

बरेली। एसआईटी ने अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड कंपनी और उसके निदेशकों के खातों को सीज करा दिया है। इसके साथ ही आरोपी निदेशकों पर चेक बाउंस होने के और भी केस दर्ज करने का इंतजाम हो गया है। सच्चाई ये है कि कंपनी के जिन व्यावसायिक खातों में करोड़ों की रकम रहती थी, उनमें अब हजार-दो हजार ही बचे हैं।
कंपनी के निदेशक शशिकांत, उसके मास्टर माइंड भाई सूर्यकांत मौर्य व तीसरे भाई श्रीकांत समेत परिवार के लोगों ने करोड़ों रुपये समेटकर भागने की योजना को काफी सूझबूझ से अंजाम दिया था। उन्होंने करीबियों, रिश्तेदारों व बड़े निवेशकों को आखिरी वक्त तक यही दिलासा दी कि वह उनका रुपया उन्हें हर हाल में ब्याज समेत सौंपेंगे। बड़े निवेशकों को भरोसा नहीं हुआ तो निदेशक बंधुओं ने उन्हें चेक सौंप दिए। उदाहरण के तौर पर सूर्यकांत ने अपने साढ़ू संतोष मौर्य को उनके ढ़ाई करोड़ रुपये बकाया की जगह डेढ़ करोड़ का चेक दे दिया। उनसे कहा कि सप्ताहभर रुककर वह चेक को बैंक में लगाएं।
विज्ञापन

ऐसा ही चेक इनके कर्मचारी हेमेंद्र ने भी निवेशकों को दिया। जब सूरज व अन्य निवेशकों ने चेक लगाए तो सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा नवादा में शशिकांत के खाते में केवल 1386 रुपये मिले। इसी तरह कंपनी के एचडीएफसी बैंक शाखा के खाते में करीब चार हजार, बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में छह सौ रुपये ही मिले। महीने भर पहले तक इन चालू खातों में कई करोड़ रुपये जमा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धड़ाधड़ बाउंस हो रहे चेक
अब तक लिखित शिकायतें करने से बच रहे बड़े निवेशकों की रही-सही उम्मीद भी अब खत्म हो चुकी है। उनका कहना है कि सारा रुपया आरोपियों ने पहले ही निकाल लिया है। ऐसे में उन्हें दिए गए लाखों रुपये के चेक केवल कागज के टुकड़े भर रह गए हैं। निवेशक इन मामलों में संबंधित बैंकों से चेक बाउंस होने की रिपोर्ट लेने में लगे हैं। वह अब जल्दी ही तहरीर के साथ चेक बाउंस होने की रिपोर्ट भी अधिकारियों को सौंपेंगे। इन मामलों में धोखाधड़ी की रिपोर्ट अलग से दर्ज कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed