फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Terror of thieves, now theft in Mata Rani temple in Nawabpura

Bareilly News: चोरों का आतंक, अब नबाबपुरा में माता रानी के मंदिर में चोरी

Fri, 14 Nov 2025 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Terror of thieves, now theft in Mata Rani temple in Nawabpura
सिरौली। कस्बे व आसपास चोरों का आतंक जारी है। मंगलवार देर रात हरिदासपुर के नई देवी मंदिर में चोरी के बाद बुधवार रात चोरों ने नबाबपुरा के श्री लक्ष्मी नारायण साईं धाम मंदिर को निशाना बनाया। यहां से चोर नकदी, जेवर और कीमती सामान चुरा ले गए। 24 घंटे में इस तरह की वारदात से लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। इस एक सप्ताह में धार्मिक स्थलों में चोरी की यह तीसरी घटना है। अब तक इन मामलों में खुलासे न होने से लोगों ने पुलिस की जांच प्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार श्री लक्ष्मी नारायण साईं धाम मंदिर के पुजारी रामनिवास शर्मा ने बृहस्पतिवार को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की देर रात इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी सुबह हुई। वह जब पूजा करने गए। तब दरवाजे के ताले टूटे पड़े थे। दानपात्र अन्य चीजें गायब दिखे। चोर मंदिर से तीन स्टील के दानपात्र, तीन पीतल के बड़े घंटे, पांच आरती के लिए फूल की कीमती थालियां तथा माता रानी की पांच ग्राम की सोने की नथ व शृंगार के जेवर व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना की खबर गांव में फैल गई। सूचना पर चौकी से पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। संवाद
विज्ञापन

--
कब-कब हुईं चोरी की घटनाएं
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पास में पुलिस चौकी होने के उपरांत चोरियों की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। गत सप्ताह गांव पलटा में मंदिर से चोर सिक्के, अन्य कीमती सामान्य ले गए। वहां पुलिस ने चोरों का पता लगाने के बजाए दबाने का प्रयास किया। इसी तरह मंगलवार की रात को गांव हरिदासपुर में नई देवी मंदिर में चोर पांच पीतल की मूर्तियां, घंटे ले गए। यहां भी पुलिस ने यही फार्मूला तैयार किया। मंदिर पुजारी प्रेमपाल गुप्ता से तहरीर नहीं ली। हालांकि ग्रामीणों ने कहा कि 25 दिन में क्षेत्र में कई चोरियों की घटनाओं को अंजाम दिया गया, लेकिन किसी का खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
चोरी के खुलासे को टीमें गठित : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि चोरी के खुलासे को टीमें गठित कर चोरों की तलाश कराई जा रही हैं। मैं इस समय बरेली में ड्यूटी पर हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed