फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tension arose due to suspicion of construction of a religious place, compromise was reached

Bareilly News: धार्मिक स्थल के निर्माण के शक में तनाव, कराया समझौता

Mon, 15 Sep 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Tension arose due to suspicion of construction of a religious place, compromise was reached
शीशगढ़। थाना क्षेत्र के बंजरिया चौकी में आने वाले ग्राम खमरिया गांव में धार्मिक स्थल के निर्माण के शक में दो पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने रविवार को दोनों ही पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन


ग्राम खमरिया में एक धार्मिक स्थल के निर्माण के शक में दो समुदायों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। मामले की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। मौके पर ही गांव के संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों के बीच किसी भी तरह का कोई नया धार्मिक निर्माण न करने का समझौता करा दिया।
विज्ञापन


बंजरिया चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पहले एक पक्ष की मदरसा निर्माण की शिकायत आई थी। गांव में जाकर जानकारी की तो अल्ताफ हुसैन ने अपने मकान पर टिन डाली है। दूसरे समुदाय के लोगों का मानना है कि यहां पर यह लोग चंदा करके मदरसा बनवाएंगे। गांव में दोनों ही पक्षों द्वारा किसी भी तरह के नए धार्मिक स्थल का निर्माण कार्य न करने का समझौता हो गया है। गांव में पूर्ण रूप से शांति है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed