फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tenders again for widening of Tapeshwarnath temple road in Bareilly

Bareilly News: तपेश्वरनाथ मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए दोबारा पड़े टेंडर, 20 फरवरी को खुलेंगे

Sat, 10 Feb 2024 06:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Feb 2024 06:29 PM IST
सार

नाथ कॉरिडोर के कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री आ सकते हैं। इसलिए रफ्तार के साथ काम कराने की तैयारी है। सुभाषनगर पुलिया से तपेश्वरनाथ मंदिर तक 1.29 किलोमीटर लंबे मार्गं का 592.03 लाख की लागत से चौड़ीकरण होना है।

विज्ञापन
Tenders again for widening of Tapeshwarnath temple road in Bareilly
नाथ कॉरिडोर के लिए तैयार किए गए द्वार और शिव के प्रतीक चिह्न के मॉडल - फोटो : BDA

विस्तार

बरेली में नाथ कॉरिडोर के 11 मार्गों के चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। दो मार्गों पर काम शुरू हो गया है। आठ मार्गों के टेंडरों का परीक्षण चल रहा है। टेंडर फाइनल होते ही निर्माण शुरू होगा। तपेश्वरनाथ मंदिर के लिए सुभाषनगर नगर अंडर पास से होते हुए मार्ग के चौड़ीकरण का टेंडर 20 फरवरी को खुलेगा।

विज्ञापन


नाथ कॉरिडोर के कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री आ सकते हैं। इसलिए रफ्तार के साथ काम कराने की तैयारी है। सुभाषनगर पुलिया से तपेश्वरनाथ मंदिर तक 1.29 किलोमीटर लंबे मार्गं का 592.03 लाख की लागत से चौड़ीकरण होना है। पहली बार में इसके लिए सिर्फ एक टेंडर आया था। इसलिए दोबारा टेंडर निकाले गए। 
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता अभिनेश कुमार ने बताया कि अकेली फर्म के टेंडर से प्रक्रिया पूरी नहीं होती है। इसलिए दोबारा टेंडर पड़े। अब 20 फरवरी को फिर से टेंडर खुलेंगे। पीडब्ल्यूडी ने त्रिबटीनाथ मंदिर के मार्ग का सबसे पहले चौड़ीकरण शुरू करा दिया गया है। नाथ कॉरिडोर के सात शिव मंदिरों के मुख्य मार्ग 60 दिन में चमकाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है नाथ कॉरिडोर
43.95 करोड़ की लागत, कुल 11 मार्गों पर 15.64 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण प्रस्तावित है। नैनीताल रोड से सूद धर्मकांटा तक 450 मीटर सड़क व कुदेशिया पुल से लेकर त्रिबटीनाथ मंदिर के मोड़ तक सड़क 7 मीटर से 10 मीटर चौड़ी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed