फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ten complaints, no solution for any

Bareilly News: शिकायतें दस, समाधान किसी का नहीं

Wed, 21 May 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Ten complaints, no solution for any
बरेली। नगर निगम के संभव समाधान दिवस में मंगलवार को 10 शिकायतें आई, पर समाधान किसी का नहीं हो सका। अफसरों ने फरियादियों को आश्वासन का झुनझुना थमाकर लौटा दिया।
विज्ञापन

वनखंडीनाथ मंदिर के निकट ट्रांसफार्मर वाली गली की खस्ताहाल सड़क का वीडियो लेकर नागरिक नगर निगम पहुंचे। अभियंताओं से बोले- कब तक एस्टीमेट बनाते रहेंगे? सड़क भी बनवाइए। जवाब में अधिशासी अभियंता ने कहा कि टेंडर निकलने वाले हैं। बरसात के बाद सड़क का निर्माण होगा। बड़ा बाजार के निवासियों ने बृहस्पतिवार को अवैध तरीके से बाजार और इस वजह से जाम लगने का मुद्दा उठाया। उन्हें भी आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

बड़ा बाजार के आशीष अग्रवाल ने भरत गली में स्ट्रीट लाइट न होने का मुद्दा उठाया। बोले- तीन बार पहले भी प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अधिशासी अभियंता ने जेई को कॉल लगाई, पर वह रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंसार बेग को बना दिया अंसार बानो
हजियापुर की खुशनुमा ने बताया कि गृहकर-जलकर के बिल में उनके पिता अंसार बेग का नाम नगर निगम ने अंसार बानो कर दिया गया। वह शिकायत करने गईं तो उनसे इसका साक्ष्य मांगा गया। एक बार फिर उनको आश्वासन देकर लौटा दिया गया।
पाइप लाइन है नहीं., भेज दिया जलकर का बिल
मठलक्ष्मीपुर निवासी गोविंद राम ने बताया कि उनके घर और गली में पानी की पाइप लाइन ही नहीं है, लेकिन जलकर का बिल भेज दिया गया। उन्होंने जलकर की राशि घटाए जाने की मांग की। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय, उप नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी और अभियंताओं ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
----
नगर निगम के अभियंता पर शिकायत के कागजी निस्तारण का आरोप
नरकुलागंज निवासी निशातजहां ने आरोप लगाया कि जाटवपुरा की नई बस्ती में क्षतिग्रस्त नाले की दीवार बनाने में लापरवाही बरती गई। इसके लिए नींव नहीं खोदी गई। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने पर अभियंताओं ने तथ्यों के विपरीत रिपोर्ट लगाकर कागजी निस्तारण दिखा दिया।

एक महीने से फटी है पाइप लाइन, आ रहा गंदा पानी

पीलीभीत बाइपास रोड पर महर्षि विद्या मंदिर और एपेक्स अस्पताल के बीच पाइप लाइन एक महीने से फटी पड़ी है। पानी बह रहा है। आगे के इलाके में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। नगर निगम में 19 दिन पहले शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक पाइप लाइन ठीक नहीं कराई गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed