फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Temporary workers again warned of lockdown

अस्थायी कर्मचारियों ने फिर दी तालाबंदी की चेतावनी

Wed, 23 Feb 2022 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Temporary workers again warned of lockdown
Temporary workers again warned of lockdown
बरेली। बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन की राह पकड़ ली है। मंगलवार को उन्होंने प्राचार्य कार्यालय में प्रदर्शन किया। कहा, जिला प्रशासन ने मांगें पूरा कराने के आश्वासन पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है। कर्मचारियों ने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कॉलेज में तालाबंदी करने क ी चेतावनी दी। कहा, 10 मार्च तक मांगें पूरी न हुईं तो उग्र आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे कर्मचारियों ने एकजुट होकर कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के बैनर तले प्राचार्य कार्यालय में प्रदर्शन किया। अध्यक्ष जितेंद्र मिश्र के नेतृत्व में पहुंचे कर्मचारियों का कहना था कि तीन जनवरी से कॉलेज में मांगों को लेकर तालाबंदी की गई थी। इस पर कॉलेज प्रशासन ने कोई रुख स्पष्ट नहीं किया था पर जिला प्रशासन ने मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया था। हालांकि अब तक कोई कार्यवाही न किए जाने से कर्मचारियों में आक्रोश है और वे फिर से आंदोलन शुरू करने को तैयार हैं। अगर 10 मार्च तक मांगें पूरी न की गईं तो कॉलेज में फिर तालाबंदी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के सचिव हरीश मौर्य ने कॉलेज को यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाने के लिए रिसीवर बैठाने, कर्मचारियों को श्रम विभाग द्वारा मान्य न्यूनतम वेतन दिलाने समेत अन्य मांगों का जिक्र किया गया। प्रदर्शन में कुलदीप कर्मयोगी, दयाशंकर, जयवीर, दीपक , राजीव, रामपाल, रामबहादुर, रमेश, बाबूराम, हरे राम, गंगा प्रसाद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed