{"_id":"590a05c34f1c1b4a634418d2","slug":"tell-moms-mystery-of-pregnancy","type":"story","status":"publish","title_hn":"माताओं को बताए गर्भावस्था के रहस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माताओं को बताए गर्भावस्था के रहस्य
बरेली।
Updated Thu, 04 May 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Tell moms Mystery of pregnancy
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्भ के रहस्याें को बताकर गर्भ संस्कार कार्यशाला का बुधवार को समापन हो गया। इस मौके पर महिलाआें की नि:शुल्क रक्त की जांच की गई। कार्यशाला में शामिल चिकित्सकों ने बताया कि महिलाआें को गर्भावस्था के किस महीने में कौन सी जांच करानी चाहिए।
संजय नगर स्थित सेक्रेड हार्ट्स किडुकेशन में चल रही संतोष कुमारी अग्रवाल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित एक उम्मीद संस्था की कार्यशाला में राधा सिंह ने 16 संस्कारों में से गर्भ संस्कार को विशेष बताया। विद्यालय की प्रधानाचार्या उर्मिला बाजपेयी ने एक कविता के माध्यम से मां को संवेदना, अनुष्ठान, साधना कहकर संबोधित किया। डॉ. नीरा अग्रवाल ने नारी के आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ गर्भ संस्कार व गर्भवती महिलाओं की समस्याओं का समाधान एवं किस माह में कौन-कौन सी जांचें गर्भवती महिलाओं को करवानी चाहिए यह बताया। डॉ. शालिनी माहेश्वरी ने बताया कि गर्भवती महिलाआें की शंकाओं का समाधान इस तरह के कार्यक्रम से होता है। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाएं हमेशा से ही गर्भावस्था में अपने स्वास्थ्य का ख्याल तो रखती हैं, लेकिन अपनी शंकाएं, अपने व्यवहार पर ध्यान नहीं देतीं। अंत में विद्यालय में आई पंजीकृ त महिलाओं को सीडी साहित्य व उपहार भेंट किया गया। रीना वर्मा ने कविता सुनाई। संस्था की अमिता अग्रवाल, अंबुज गुप्ता, इंदु सेठी, कविता अग्रवाल, कोमल कपूर, मनु विज, मनिता धीरवानी, मिनी चावला, नीलू मेंहदीरत्ता, नीलिमा गौड़, निधि अग्रवाल, पारूल अग्रवाल, राधा सिंह, रेनू महाजन, सीमा गोयल, सोनल, सोनिया, सुनिता, सुषमा खंडेलवाल, तूलिका गोयल, वर्षा अग्रवाल व अन्य का सहयोग रहा।