फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teenager sitting at police station for two weeks waiting for statement

बयान के इंतजार में दो सप्ताह से थाने पर बैठी किशोरी

Wed, 02 Jun 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Teenager sitting at police station for two weeks waiting for statement
demo photo - फोटो : DEMO Pics

किशोरी के पिता ने आईजी से की नवाबगंज पुलिस की शिकायत

विज्ञापन
नवाबगंज। एक किशोरी के घर से चले जाने और पिता द्वारा खोजकर वापस ले आने के बाद पुलिस ने किशोरी को फिर आरोपियों को सौंप दिया। किशोरी के पिता का आरोप है कि पुलिस दो सप्ताह से उनकी नाबालिग बेटी को थाने में बैठाए है और उसके बयान नहीं करा रही है।

रिछोला चौधरी गांव के एक किसान की बेटी को उसके बड़ी बहन के देवर और जेठ बहला फुसलाकर अपने गांव दावी खेडा ले गए थे। इसकी जानकारी होने पर किशोरी का पिता बेटी को घर ले आया। आरोप है कि आरोपियों से हमसाज नवाबगंज पुलिस किसान के घर आ धमकी और उसकी बेटी को अपने साथ कोतवाली ले गई। आरोप है यहां पुलिस ने किसान को धमकाया और उसकी बेटी को फिर से आरोपियों को दे दिया। किसान ने नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस किशोरी को बयान कराने के लिए कोतवाली ले आई। लेकिन दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी उसके बयान दर्ज नहीं कराए हैं। आरोप है कि किशोरी थाने में दो सप्ताह से बैठी है। इस मामले में कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि किशोरी के कोर्ट में बयान हो गए हैं। उसकी सुपुर्दगी भी करा दी गई है। सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed