{"_id":"63e5f1e2039fa375040622b8","slug":"teenager-boy-killed-in-children-fight-during-dance-on-dj-in-bareilly-2023-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DJ पर डांस को लेकर झगड़े में गई जान: 12 साल के बालक ने किशोर के सिर पर मारी बोतल, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DJ पर डांस को लेकर झगड़े में गई जान: 12 साल के बालक ने किशोर के सिर पर मारी बोतल, उपचार के दौरान मौत
Fri, 10 Feb 2023 12:58 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:58 PM IST
सार
शादी समारोह में डीजे पर डांस के दौरान दो बच्चों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक बच्चे ने दूसरे के सिर पर कांच की बोतल मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कमल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर हुए झगड़े में 13 साल के लड़के की जान चली गई। उसके सिर पर 12 साल के बालक ने कांच की बोतल मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी नाबालिग के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नवाबगंज क्षेत्र के गांव रतना नंदपुर में बुधवार को फतेहचंद की बेटी की शादी थी। भोजीपुरा के धौरहे गांव से बरात आई। शादी समारोह के दौरान डीजे बज रहा था। एक तरफ विवाह की रस्में हो रही थीं, दूसरी तरफ बराती डांस कर रहे थे। गांव के बच्चे भी डीजे पर डांस कर रहे थे।
विज्ञापन
गांव के ही बालक से हुआ था झगड़ा
डीजे पर डांस के दौरान गांव निवासी हरीशंकर दिवाकर के 13 वर्षीय पुत्र कमल का गांव के ही 12 साल के बालक से झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान 12 साल के बालक ने चाऊमीन के काउंटर पर रखी कांच की बोतल उठाकर कमल के सिर पर मार दी, जिससे उसका सिर फट गया। कमल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos