Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   282 newborns died at the District Women Hospital Bareilly

बरेली: तीन माह में 282 नवजातों की थमी सांसें, बर्थ एस्फिक्सिया बना कारण; गर्भावस्था में इन बातों का रखें ध्यान

Wed, 25 Nov 2026 03:09 PM IST
Mukesh Kumar अंकित चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
अंकित चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 25 Nov 2026 03:09 PM IST
सार

जिला महिला अस्पताल में तीन माह में 282 नवजातों की मौत बर्थ एस्फिक्सिया के कारण हुई है। इनमें से 169 बच्चे दूसरे अस्पतालों से रेफर होकर आए थे।

विज्ञापन
282 newborns died at the District Women Hospital Bareilly
एसएनसीयू वार्ड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिन घरों में बच्चे की पहली किलकारी गूंजने का इंतजार होता है, कई बार वह खामोशी में घुटकर रह जाती है। बरेली के जिला महिला अस्पताल में नवजातों की मौत के आंकड़े इसी हकीकत की ओर इशारा कर रहे हैं। तीन माह में बर्थ एस्फिक्सिया (जन्म के समय पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलना) के चलते 282 नवजातों की सांसों की डोर टूट चुकी है। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल में रोज 15 से 20 प्रसव होते हैं। इनमें सामान्य और सिजेरियन दोनों प्रसव शामिल होते हैं। अस्पताल से जारी रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर से अब तक एसएनसीयू में भर्ती हुए 282 बच्चों की मौत हो चुकी है। ये सभी बच्चे वर्थ एस्फिक्सिया से पीड़ित मिले थे। जिन बच्चों की मौत हुई, इनमें इनडोर यानी अस्पताल में जन्मे बच्चों की संख्या 113 रही। बाकी 169 आउटडोर यानी दूसरे अस्पतालों से रेफर होकर आए थे।
विज्ञापन


अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, यहां पहले से भर्ती नवजातों की तुलना में दूसरे अस्पतालों से रेफर होकर आने वाले बच्चों की मौत अधिक हो रही है। रेफर होकर आने वाले कई नवजात पहले से ही गंभीर अवस्था में होते हैं। उन्हें सांस लेने में परेशानी, ऑक्सीजन की कमी और अन्य जटिलताओं का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मामला 1
किला निवासी महिला का प्रसव सितंबर में निजी अस्पताल में हुआ था। प्रसव के फौरन बाद नवजात रोया नहीं। स्टाफ की कड़ी मशक्कत के बावजूद स्थिति गंभीर हुई तो उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर एसएनसीयू पहुंचे। बच्चे को वार्मर पर भर्ती कर इलाज आरंभ किया, लेकिन दो घंटे बाद ही उसने दम तोड़ दिया।

मामला 2
पुराना शहर निवासी महिला को परिजनों ने अक्तूबर में जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच में वह हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की श्रेणी में पाई गई। प्रसव के बाद नवजात कुछ मिनट तक शांत रहा। फौरन डॉक्टर ने नवजात को एसएनसीयू के लिए रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान नवजात ने दम तोड़ दिया।

यह है वजह
चिकित्सक के मुताबिक, बर्थ एस्फिक्सिया के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें प्रसव के दौरान लंबे समय तक बच्चे का फंसा रहना, गर्भनाल का दब जाना या गले में लिपटना, प्लेसेंटा का समय से पहले अलग होना और गर्भ में बच्चे को ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होना आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा मां को गंभीर रक्तचाप की समस्या, अत्यधिक रक्तस्राव, संक्रमण, गर्भावस्था के दौरान जटिलताएं और समय से पहले प्रसव भी जोखिम बढ़ा सकते हैं।

गर्भावस्था में इन बातों का रखें ध्यान
डॉ. सीमा सिंह ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान, प्रसव के दौरान बच्चे की धड़कन पर निगरानी और जरूरत पड़ने पर समय से सुरक्षित प्रसव कराना जरूरी है। साथ ही, प्रसव कराने वाले केंद्रों पर प्रशिक्षित स्टाफ, एसएनसीयू की सुविधा, ऑक्सीजन, आवश्यक उपकरण और गंभीर बच्चों को तत्काल उच्चस्तरीय चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था होनी चाहिए।

जानिए- क्या है बर्थ एस्फिक्सिया, क्यों होती है मौत
जिला महिला अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा सिंह ने बताया कि बर्थ एस्फिक्सिया यानी जन्म के समय नवजात के शरीर और मस्तिष्क तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाना। सामान्य प्रसव के दौरान बच्चा गर्भनाल और प्लेसेंटा के जरिये मां से ऑक्सीजन प्राप्त करता है। इस दौरान किसी कारण से बच्चे को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती या वह जन्म के बाद प्रभावी ढंग से सांस नहीं ले पाता तो इस स्थिति को बर्थ एस्फिक्सिया कहा जाता है। 

बच्चे के मस्तिष्क समेत शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ता है। स्थिति गंभीर होने पर मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है और नवजात की जान तक जा सकती है।

जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद ने बताया कि बर्थ एस्फिक्सिया से मृत बच्चों में आउट बॉर्न की संख्या अधिक है। यह अस्पताल में बच्चों की मृत्यु दर बढ़ने का मुख्य कारण भी बन रहा है। अस्पताल की ओपीडी में आने वाली हर गर्भवती को समय पर जांच और संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि शिशु मृत्यु दर कम हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed