{"_id":"69d7fb658714a9c6680a5ff7","slug":"teenage-girl-enters-boyfriends-house-family-members-attack-her-with-knife-bareilly-news-c-4-bly1053-861291-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रेमी के घर में घुसी किशोरी तो परिजनों ने किया चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रेमी के घर में घुसी किशोरी तो परिजनों ने किया चाकू से हमला
Fri, 10 Apr 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
सीबीगंज। एक किशोरी अपने प्रेमी के साथ जीवनभर रहने की जिद पर अड़ गई। वह लगातार तीन बार युवक के घर जाकर बैठ गई तो किशोरी के परिजनों ने घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। युवक की मां ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी है।
एक किशोरी गांव के एक युवक से प्यार करती है। युवक की मां ने थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी को तहरीर देकर बताया है कि किशोरी तीन बार उनके घर आकर बैठ गई और शादी करने की जिद पर अड़ गई। उन्होंने उसे काफी समझाया, मगर वह मानने के लिए तैयार नहीं है। युवक के परिजन शादी करने के लिए तैयार हैं, मगर किशोरी के परिजन किसी कीमत पर शादी करने के लिए तैयार नहीं हैं। बृहस्पतिवार सुबह किशोरी किसी तरह युवक के घर पहुंच गई।
जब यह बात किशोरी के परिजनों को पता लगी तो वह उसे जबरन अपने घर ले आए। किशोरी दोबारा प्रेमी के घर गई तो उसके परिजन लाठी-डंडे व चाकू से लैस होकर युवक के घर में घुस गए। उन्होंने चाकू से प्रहार कर किशोरी को घायल कर दिया। युवक की मां ने किशोरी के परिजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। किशोरी ने भी अपने प्रेमी के पक्ष में माता-पिता व नाना को आरोपी बताकर पत्र लिखा है। कहा है कि अगर उसके प्रेमी को कुछ हुआ तो वह लोग सीधे जिम्मेदार होंगे। प्रेमी से शादी नहीं हुई तो वह जान दे देगी। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।