फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teenage girl drinks acid after quarrel with brother in Bareilly

Bareilly News: भाई से झगड़े के बाद किशोरी ने पी लिया तेजाब, उपचार के दौरान मौत

Tue, 30 Jun 2026 04:43 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 30 Jun 2026 04:43 PM IST
सार

बरेली के सीबीगंज इलाके में एक किशोरी ने तेजाब पी लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोरी का भाई से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। 

विज्ञापन
Teenage girl drinks acid after quarrel with brother in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा गौंटिया गांव में भाई से हुए विवाद के बाद 16 वर्षीय किशोरी के तेजाब पीने का मामला सामने आया है। इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


तेजपाल ने बताया कि उनकी बेटी शीतल का शनिवार को अपने भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद गुस्से में आकर बेटी ने घर में सफाई के लिए रखा तेजाब पी लिया। शुरुआत में उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। रविवार को जब उसकी तबीयत अधिक बिगड़ने लगी तो उसने अपनी मां लीलावती को तेजाब पीने की बात बताई। 
विज्ञापन


उसे गांव के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबहकिस जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही शीतल ने दम तोड़ दिया। शीतल पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। सीओ टू अंजनी तिवारी ने बताया कि इस मामले में किसी तरह का कोई आरोप नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed