{"_id":"5d585c2a8ebc3e89666d23e7","slug":"teen-talaq-bareilly-news-bly372627030","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक देकर बोला- लौटी तो बच्चों को भी मार दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक देकर बोला- लौटी तो बच्चों को भी मार दूंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। तीन तलाक की आड़ में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार कानून बनने के बाद भी नहीं थम रहे। शनिवार को आंवला क्षेत्र की एक महिला ने शादी के ग्यारह साल बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक पीटकर बेघर करने के बाद भी पति मांग पूरी न होने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है। इसकी शिकायत पीड़ित ने थाना आंवला समेत महिला थाने में भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आंवला क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया निवासी यासमीन की शादी करीब 11 साल पहले क्षेत्र के ही एक युवक से हुई थी। विवाहिता के मुताबिक शादी के कुछ वक्त बाद ही ससुराल वाले उन्हें कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। पति दहेज में 50 हजार नकद और एक मोटरसाइकिल की मांग करता था। असमर्थता जताने पर पीटते थे। आरोप है कि करीब दो महीने पहले पति ने मांग पूरी न होने पर सभी घर वालों के सामने उन्हें तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। मायके पहुंचकर परिजनों को बताया तो पुलिस से शिकायत की गई। ब्यूरो