{"_id":"64b1abad3c64897d370b30d6","slug":"teams-from-other-districts-did-not-come-for-the-subroto-competition-bareilly-news-c-4-noi1138-205768-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सुब्रतो प्रतियोगिता के लिए नहीं आई अन्य जिलों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सुब्रतो प्रतियोगिता के लिए नहीं आई अन्य जिलों की टीम
Sat, 15 Jul 2023 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
बरेली। अंडर-17 मंडलीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को स्टेडियम में किया गया। मेजबान टीम के अलावा किसी भी जिले से कोई भी विद्यालय की टीम ने हिस्सा नहीं लिया।
माध्यमिक विद्यालय प्रदेश स्तरीय अंडर-17 सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता 21 से 23 जुलाई तक सैफई में होनी है। इसके लिए टीम चयन और जिला व मंडलीय प्रतियोगिता की मेजबानी गुरु गोबिंद सिंह इंटर कॉलेज को दी गई। विद्यालय की ओर से शुक्रवार सुबह मंडलीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी आदेश सिंह यादव ने बताया कि बरेली जनपद के अलावा किसी अन्य टीम ने हिस्सा नहीं लिया। इसके चलते मेजबान टीम को विजेता घोषित किया गया। टीम में आफताब खान, मोहम्मद हमजा अब्बास, धीरज गुप्ता, हिर्दांशू मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, संजीत जायसवाल, मोहम्मद राशिद, गौरव मद्वेशिया, प्रशांत सिंह, श्यामू चौधरी, शक्ति सिंह, मोहम्मद यासीन, आदित कुमार, अभय विश्वकर्मा, सचिन कुमार का चयन प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रधानाचार्य अरविंदर कौर, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव, उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।
जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भी हुई थी औपचारिकता
जिलास्तर की सुब्रतो प्रतियोगिता मंगलवार को आयोजित की गई थी, उसमें भी मेजबान गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज की टीम ने ही हिस्सा लिया। अन्य किसी विद्यालय की टीम न आने पर उसी को मंडलीय प्रतियोगिता के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
एक ही वर्ग के एक ही विद्यालय से टीम बनाना मुश्किल
मंडलीय क्रीड़ा अधिकारी नईम अहमद का कहना है कि सुब्रतो प्रतियोगिता में टीम विद्यालय के अनुसार ही बनती है। यानी अन्य विद्यालयों से एक-दो खिलाड़ी नहीं पूरी टीम ही हिस्सा ले सकती है। एक खेल में एक ही विद्यालय से एक ही वर्ग से 17 खिलाड़ियों की टीम बना पाना मुश्किल होता है। टीम न आने का यह कारण हो सकता है।