फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Team misbehaved in Kazi Tola for catching electricity theft

बिजली चोरी पकड़ने पर मो. काजी टोला में पावर कारपोरेशन की टीम से अभद्रता

Sat, 10 Sep 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Team misbehaved in Kazi Tola for catching electricity theft
बरेली। बारादरी थानांतर्गत मोहल्ला काजी टोला में बिजली चोरी पकड़े पर पावर कॉरपोरेशन की टीम को कुछ लोगों ने घेर लिया। अवर अभियंता के साथ अभद्रता करते हुए उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की। इस मामले में अवर अभियंता ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन के अवर अभियंता पंकज कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि शुक्रवार सुबह वह टीम के साथ बिजली चोरी पकड़ने के लिए मोहल्ला काजी टोला में चेकिंग करने गए थे। चेकिंग के दौरान आसमा पत्नी नईम मियां के घर में बिजली चोरी पकड़ी गई। इनका नाम-पता नोट करके टीम दूसरी गली में इश्तियाक अहमद के यहां चेकिंग करने पहुंची तभी चार-पांच लड़कों को लेकर आसमा के पुत्र अतीक उर्फ बबुआ, आजम, गुल्लू, शाहरुख आदि वहां आ गए और गालीगलौच करने लगे।
विज्ञापन

इन लोगों ने टीम को घेर लिया और अभद्रता करते हुए बिजली चोरी के आरोप को झूठा बताने लगे। साक्ष्य मिटाने के लिए मोबाइल छीनने की कोशिश की। छीनाझपटी में मोबाइल नीचे गिरकर टूट गया। काफी समझाने पर भी आरोपी नहीं माने और टीम को काम नहीं करने दिया। मौके पर पहुंचे पूर्व सभासद मुशर्रफ अंसारी समेत कई अन्य संभ्रांत लोग भी समझाते रहे, लेकिन ये लोग नहीं माने। इससे सरकारी काम में बाधा पैदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed