{"_id":"c69dd55cb58ffdd8b7a87d4759bffea8","slug":"team-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाथालय की जांच करने पहुंची लखनऊ की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाथालय की जांच करने पहुंची लखनऊ की टीम
बरेली
Updated Wed, 30 Sep 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आर्य समाज अनाथालय की तमाम शिकायतों पर मंगलवार को लखनऊ की टीम जांच करने पहुंची। बिहारीपुर स्थित आर्य समाज कार्यालय पर पहुंचकर टीम ने दस्तावेज चेक किए और कमेटी को अवैध बताया। उन्हाेंने इसकी शिकायत जिलाधिकारी को भी भेजी है। बुधवार को टीम अनाथालय का दौरा करेगी।
मंगलवार को लखनऊ से जांच कमेटी के सदस्य डॉ. सुखदेव शास्त्री, राजेंद्र गंगवार और अभयपाल सिंह बरेली आए। यहां आर्य समाज कार्यालय में प्रधान डॉ. ओपी अग्रवाल और मंत्री डॉ. स्वेतकेतु शर्मा से टीम की बहस भी हुई। अभिलेखाें की छायाप्रति भी देने से मना कर दिया गया। टीम के सदस्यों ने बताया कि अनाथालय में गठित कमेटी का चुनाव नहीं हुआ है, इसके कागज भी कमेटी नहीं दिखा पाई है। इसलिए यह कमेटी अवैध है। वित्तीय अनियमितताआें की संभावना जताते हुए टीम ने प्रतिनिधि सभा के प्रधान विजय बहादुर गौड़ को जानकारी दी है। साथ ही जिलाधिकारी को भी पत्र भेजकर स्थिति से अवगत कराया है।