फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teachers, soldiers and meritorious students were honored on the foundation year of Nagar Panchayat

Bareilly News: नगर पंचायत के स्थापना वर्ष पर शिक्षक,सैनिक व मेधावियों को किया सम्मानित

Sat, 31 May 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Teachers, soldiers and meritorious students were honored on the foundation year of Nagar Panchayat
बिशारतगंज। नगर पंचायत स्थापना के 45 वर्ष पूरे होने पर पहली बार बृहस्पतिवार रात स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. चंद्रसेन गुप्ता ने ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बनने का इतिहास बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मंत्री सत्यप्रकाश अग्रवाल के पुत्र विवेक अग्रवाल ने कस्बावासियों का आभार जताते हुए कहा कि उनके पिता के उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें 45 वर्ष याद किया जाना गौरव की बात है। समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिक्षकों, सैनिकों, मेधावी छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। समारोह में राजेंद्र मित्तल, पूर्व चेयरमैन सूरजपाल मौर्य, पूर्व डिप्टी चेयरमैन विद्याराम साहू, नानक राम सागर, चंदा मियां कुरेैशी, डॉ. संजीव शर्मा, सैयद राकिव अली, सैयद जहीन मियां, सभासद रमेश यादव, बबलू मोर्य, रूम सिंह सागर,मुनेंद्र गौतम, कदीर अहमद, कमालुद्दीन मंसूरी, दानिश मजहर, प्रदीप साहू, पूर्व सभासद महेश साह, भानू गोस्वामी, सुरेश गोस्वामी, शिक्षक सय्यद अफजाल हैदरी, अखिलेश गुप्ता, प्रदीप शर्मा, विनोद शर्मा, गुल्लू गोले, विपिन गौड़, प्रदीप मित्तल आदि रहे। संचालन कुलदीप मौर्य ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed